Panipat News: पानीपत शहर के लोगों को अब रात में सफर करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पानीपत शहर में आप रह वासियों को पुरी ई-बसों की सर्विस मिलेगी।
जानकारी के अनुसार शहर में देर रात और तड़के सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन विभाग ने रात 9 से सुबह 5 बजे तक शनिवार को दो विशेष ई-बसों की सर्विस शुरू कर दी है।
रात के समय में यह ई-बस सेवा हर आधे घंटे के अंतराल में उपलब्ध होगी, जिससे देर रात यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। बता दें कि इससे पहले शहर की नाइट सर्विस में ई-बसों का संचालन नहीं होता था।
पानीपत शहर में पहले नहीं थी ई-बसों की सेवा उपलब्ध
पानीपत शहर में पहले दिन में 16 ई-बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही थीं, रात 8 बजे के बाद कोई भी ई-बस उपलब्ध नहीं रहती थी। लेकिन 26 सितंबर शनिवार से यात्रियों के लिए रात में आई बस सेवा शुरू हो चुकी है। पहले रात्रि के समय बसों की सेवा नहीं होने की वजह से देर रात काम से लौटने वाले कर्मचारियों, बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार उन्हें महंगे ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। नाइट ई-बस सेवा शुरू होने से सबसे ज्यादा लाभ देर रात की शिफ्ट में काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों, तड़के कोचिंग या पढ़ाई के लिए निकलने वाले विद्यार्थियों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों और अन्य दैनिक यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। (Panipat News)

