Kishor Kumar Hit Song: हिंदी संगीत जगत के सबसे बड़े फनकारों में गिने जाने वाले किशोर कुमार के 60 के दशक के गाने 60’s Hindi Song) लगातार तीन पीढ़ियों से हिंदी संगीत प्रेमियों की हिट लिस्ट में बने हुए हैं। इस महान सिंगर के सैकड़ो ऐसे पुराने हिंदी गाने हैं, जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। आज हम एक ऐसे कालजयी गीत की बात कर रहे हैं जिसने 60 के दशक में कई कलाकारों की नींद उड़ा दी थी। इस गाने के आने के बाद हर कलाकार अपनी फिल्म में किशोर कुमार के गाए गाने (Kishore Kumar song) की मांग करने लगे थे।
दरअसल, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसे किशोर कुमार की आवाज में बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था। इस गाने को ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ (old song) टाइटल से बनाया गया था। 60 के दशक में किशोर कुमार की आवाज में बने इस गाने को गांवों की चौपालों में लोगों द्वारा झुंड बनाकर सुना जाता था ।
मुंबई से लेकर गांव की गलियों तक किशोर कुमार के कालजयी गीत ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ ने मचा दी थी धूम
60 के दशक के सबसे सुपरहिट हिंदी गाने ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ (60’s hit song) को सुनने और पसंद करने वालों की आज भी कमी नहीं है। इस गाने को बॉलीवुड की हिंदी फिल्म आराधना के लिए 1969 में बनाया गया था। हिंदी संगीत की परख रखने वाले उस दौर के बुजुर्गों की मानें तो इस गाने (superhit old song) में 60 और 70 के दशक में मुंबई शहर से लेकर देश के गांव की गलियों में टेप रिकॉर्ड और रेडियो पर धूम मचा दी थी।
हिंदी संगीत प्रेमियों के अनुसार उसे दौर में इस गाने को गांव की चौपालों में लोग झुंड बनाकर रेडियो पर सुनते थे। उस दौर में भी एसडी बर्मन द्वारा इस जीत की कमल की कंपोजिशन की गई थी। एसडी बर्मन (SD Burman) द्वारा तैयार की गई मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू गाने की धुन आज भी लोगों को इस कालजयी गीत को गुनगुनाने पर मजबूर कर देती है।
किशोर कुमार के कालजयी गीत ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ को 57 वर्ष बाद भी भूले नहीं है लोग
किशोर कुमार की आवाज और एसडी बर्मन के संगीत सजे सदाबहार पुराने हिंदी गाने (evergreen Hindi song) ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ को हिंदी संगीत प्रेमी 57 वर्ष बाद भी भुला नहीं है। इस कालजयी गीत ने हिंदी संगीत प्रेमियों के दिलों पर 60 के दशक में ऐसी छाप छोड़ती थी, जो मिटाने का नाम नहीं ले रही है। इस गाने में राजेश खन्ना का चुलबुला अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आया था।
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के दिल को छू लेने वाले अभिनय से सजे इस सुपरहिट पुराने हिंदी गाने के बोल आनंद बख़्शी जी ने लिखे थे। आनंद बख़्शी (Anand Bakshi) के शब्दों को किशोर कुमार ने 60 के दशक में सुरों में पिरोकर ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ गाने को हमेशा-हमेशा के लिए ब्लॉकबस्टर बना दिया था।

