31.2 C
Panipat
September 29, 2026
Voice Of Panipat
India News

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत! अक्टूबर में भी 5% से ज्यादा घट सकता है बिजली बिल

अक्टूबर में भी 5% से ज्यादा घट सकता है बिजली बिल

Electricity bill deduction : महंगे बिल से परेशान हो चुके बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। अक्टूबर माह में बिजली उपभोक्ताओं के बिल में पांच प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है। ऐसे में पहले महंगे भरे बिल के बाद अब राहत मिलने वाली है।

यूपी के लाखों बिजली उपभोक्ताओं ने जून में 10 प्रतिशत ज्यादा बिजली का बिल आया था और इसका जमकर विरोध हुआ था, लेकिन इसक बाद सरकार ने जुलाई माह में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में रिकॉर्ड 7.93 प्रतिशत की कमी की थी, लेकिन अब अक्टूबर माह में फिर से बिजली बिल में पांच प्रतिशत की कटौती की तैयारी की जा रही है। ऐस में बिजली उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिल से राहत मिलने वाली है।

यूपी में ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन के तहत जुलाई माह में फ्यूल सरचार्ज में कमी देखने को मिली है। ऐसे में सितंबर के बिजली बिल पर अक्टूबर में सभी श्रेणियों के लगभग 3.73 करोड़ उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है। इस संबंध में पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन द्वारा जल्द ही आदेश जारी करने की कवायद की जा रही है।

जबकि इससे पहले जून माह में भारी भरकम 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज लगाया था, लेकिन विद्युत नियामक आयोग के कड़े रुख के बाद से लगातार चौथे माह उपभोक्ताओं को बिजली के बिल से कुछ राहत मिलना तय है।

Related posts

डीमैट अकाउंट में दर्ज करें नॉमिनी, नहीं तो इस तारीख के बाद खाता हो जाएगा फ्रीज

Voice of Panipat

डीजे कांवड़ का हरियाणा सीमा से यूपी में नहीं होगा प्रवेश, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बनाई विशेष व्यवस्था

Voice of Panipat

जल्दी खत्म करना चाहते है Home Loan, इन उपायों पर करें अमल

Voice of Panipat

Leave a Comment