26.6 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस अड्डा, 14 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Haryna News: हरियाणा में सोनीपत जिले के गन्नौर में लंबे समय से बंद पड़े रोडवेज बस अड्डे के नए भवन निर्माण का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। परिवहन विभाग ने नए बस अड्डे के भवन का डिजाइन और नक्शा मंजूर कर दिया है। साथ ही निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 14.33 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। अब केवल कुछ औपचारिकताएं शेष हैं, जिनके पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान के प्रयासों से इस परियोजना को मंजूरी मिली। पुरानी जर्जर इमारत को पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है। बस अड्डा बंद होने के कारण पिछले कई वर्षों से यात्रियों को जीटी रोड किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहां न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही बारिश व धूप से बचाव के लिए शेड उपलब्ध है।

नए बस अड्डे में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, महिलाओं के लिए अलग वेटिंग हॉल, रेस्टोरेंट, ड्राइवरों के लिए विश्राम कक्ष और प्रशासनिक कार्यालय बनाए जाएंगे। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा सड़क किनारे बस का इंतजार करने से होने वाली असुविधा और दुर्घटना की आशंका भी कम होगी।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि भवन का डिजाइन और नक्शा स्वीकृत हो चुका है तथा आवश्यक मंजूरियां भी मिल गई हैं। शेष औपचारिकताएं पूरी होते ही करीब एक से डेढ़ महीने के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Related posts

बस तेरा प्यार चाहिए, ये कहते ही युवक ने लगा दी छलांग और फिर…

Voice of Panipat

हरियाणा में भू-संपत्तियों का बनेगा डिजिटल नक्शा, जीपीएस से होगा कनेक्ट

Voice of Panipat

नीरज चोपड़ा को सफल बनाने के लिए इन कोचों ने भी की कड़ी मेहनत

Voice of Panipat