August 28, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा की इन 4 छात्राओं ने PMO में मनाया रक्षाबंधन, प्रधानमंत्री को बांधी राखी

देशभर में आज रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वही इस पावन अवसर पर दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में भी समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान देशभर से आईं स्कूली छात्राओं, छोटे बच्चों और हरियाणा के सोनीपत की चार छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी।

प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में  सोनीपत के एक निजी विद्यालय की चार छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष रूप से तैयार की गईं राखियां बांधीं। इस समारोह में निजी स्कूल की कक्षा 12 वीं छात्रा प्रियान्शी, कक्षा 9वीं की मायरा, कक्षा 9वीं-ए की छात्रा अन्वेषा-और कक्षा 8वीं सान्वी शामिल हुई।

छात्राओं के साथ विद्यालय की ग्लोबल आउटरीच डायरेक्टर एस्कॉर्ट के रूप में मौजूद रहीं। पीएम को राखी बांधने के बाद छात्राओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षाबंधन मनाने और उन्हें राखी बांधने का अवसर उनके जीवन का गौरवपूर्ण और यादगार अनुभव है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भी सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के पल साझा करते हुए पूरे देश को रक्षाबंधन की बधाई दी है।

Related posts

दीपावली पर हरियाणा के 3 शहरों की हवा हुई जहरीली

Voice of Panipat

Haryana के 8 विधायक बोले – अफसरशाही बेलगाम, न फोन उठाते, न कार्यक्रम में बुलाते

Voice of Panipat

इस जगह शुरू हुई कबाड़ वाहनों को स्क्रैप करने की पहली यूनिट, हर महीने होगी 2000 वाहनों को स्क्रैप करने की क्षमता, पढिये

Voice of Panipat

Leave a Comment