हिंदी सिनेमा के पुराने गाने आज भी बेमिसाल खजाना बने हुए है। यह पुराने गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते है और सुपरहिट गानों (Superhit old song) की प्ले लिस्ट में शामिल है। ऐसे ही पुराने गीतों (Old Songs) शामिल है ‘परदेसिया ये सच है पिया’ गाना। इस सदाबाहर गाने (Evergreen songs) को रिलीज हुए 46 साल हो चुके है, लेकिन आज भी लोगों के दिलों दिमाग से इसकी चमक कम नहीं हुई है। 70 के दशक में रिलीज हुए इस गाने को युवा पीढ़ी यानी जेन जी की भी पहली पंसद बना हुआ है। युवा पीढ़ी के लोग भी इस गाने को अपने मोबाइल व गाड़ियों में लंबे सफर के दौरान सुने जाना आम बात है।
आनंद बख्शी ने लिखे थे दिल को छूने वाले बोल
आपको बता दे कि ‘परदेसिया ये सच है पिया’ गाना वर्ष 1979 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर नटवरलाल का सुपरहिट गाना है। उस समय भी इस गाने को रिकार्ड तोड़ लोगों ने सुना था और आज भी संगीत प्रेमियों की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है। इस गाने के दिल को छू जाने वाले बोल आनंद बख्शी द्वारा लिखे गए थे और इस गाने की मधुर आवाज लता मंगेशकर और किशोर कुमार द्वारा दी गई थी। जबकि राजेश रोशन द्वारा दिए गए मधुर संगीत ने इस गाने को सदाबाहर बना दिया।
अमिताभ बच्चन के साथ रेखा की अदाओं ने बना दिया इसे बेमिसाल
राकेश कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म मिस्टर नटवरलाल में अभिनेता के तौर पर अमिताभ बच्चन व अभिनेत्री रेखा है। ‘परदेसिया ये सच है पिया’ गाने में अमिताभ बच्चन के साथ रेखा की बेहतरीन अदा व अभिनय ने इसको बेमिसाल बना दिया है। पर्दे पर अमिताभ बच्चन और रेखा की शानदार केमिस्ट्री ने इस गीत में ऐसी जान फूंकी कि 46 साल के बाद भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है।
‘परदेसिया ये सच है पिया’ के सुपरहिट होने की कहानी
‘परदेसिया ये सच है पिया’ गाने में दिल छू जाने वाले बोल, मधुर आवाज व बेहतरीन संगीत ने इस पुराने गाने को सुपरहिट बना दिया। लेखक आनंद बक्शी ने इस गाने में नटखट, प्यार व तकरार का बेहतरीन समावेश किया है। इसमें लता मंगेशकर और किशोर कुमार की मधुर आवाज व पर्दे के ऊपर अमिताभ बच्चन व रेखा की जोड़ी के अभिनय ने इसके चार चांद लगा दिए। इसी का परिणाम है कि आज यह गाना सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल है।

