32.1 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

New Corridor : हरियाणा के नक्शा को बदल देगा 136.30 किमी नया कॉरिडोर, 33 हजार 51 करोड़ होंगे खर्च

New Corridor हरियाणा के नक्शा को बदल देगा 136.30 किमी नया कॉरिडोर,

दिल्ली से पानीपत तक बनने वाला नया नमो भारत कॉरिडोर प्रदेश के नक्शे को बदल देगा। प्रस्तावित 136.30 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर 33 हजार 51 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा नमो भारत कॉरिडोर देश की राजधानी दिल्ली से पानीपत-करनाल तक बिछाया जाएगा। इस नमो भारत कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रही है और तय समय में इसका पूरा किया जाएगा। इसके बाद हरियाणा के अधिकतर हिस्से का सफर आसान हो जाएगा और रोजगार के नए अवसर खुलने वाले है।

नमो भारत कॉरिडोर पर बनेंगे 17 स्टेशन, भविष्य के लिए चार प्रस्तावित

नमो भारत कॉरिडोर के प्लान के हिसाब से दिल्ली से करनाल तक तक लोगों की सुविधा के लिए स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 17 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। जबकि भविष्य में डिमांड के हिसाब से चार अतिरिक्त स्टेशनों का प्रावधान किया गया है। यह कॉरिडोर दिल्ली को पानीपत और करनाल के औद्योगिक एवं वाणिज्यिक केंद्रों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हरियाणा नमो भारत कॉरिडोर भी प्रस्तावित

नमो भारत कॉरिडोर के माध्यम से हरियाणा के नक्शे को बदलने की तैयारी है, ताकि देश व विदेश की बड़ी कंपनियां निवेश के लिए हरियाणा में आ सके। जहां दिल्ली से करनाल तक नमो भारत कॉरिडोर बनाया जा रहा है। वहीं गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच में भी नए नमो भारत कॉरिडोर का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

इसका उद्देश्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश के प्रमुख रोजगार, वाणिज्यिक और आवासीय केंद्रों को आपस में जोड़ना है। गुरुग्राम और फरीदाबाद क्षेत्र में रूट एलाइनमेंट तथा स्टेशनों को राज्य स्तर पर अंतिम रूप दिया जा चुका है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट संबंधित विभागों और विकास प्राधिकरणों को उनकी टिप्पणियों के लिए भेजी गई है।

Related posts

हरियाणा के इस स्कूल में मिले अफीम के पौधे, पुलिस के पहुंचने से पहले किया ये काम

Voice of Panipat

PANIPAT:- कानों से बालियां स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी काबू, 6 वारदातों का खुलासा

Voice of Panipat

झाड़ियो में मिले भ्रूण मामले का खुलासा, नाबालिग के साथ दो बच्चो के पिता ने किया था गलत काम

Voice of Panipat

Leave a Comment