33.5 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
BusinessINFORMATIVELatest News

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इन किसानों खातों में नहीं आयेंगें 2000 रूपए

PM KISAN 24th Instalment Release Date: किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हर तिमाही 2000 रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में दिए जाते हैं।

यह लाभ देश भर के ऐसे किसानों को दिए जाते हैं, जो इस योजना के पात्र हैं। वहीं अब फिर से किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के बैंक खातों में डालने का समय आ गया है। इससे पहले किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ औपचारिकताएं करनी जरुरी हैं।

इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों के खातों में डाली जानी है।

इससे देश भर के करोड़ों किसान लाभांवित होते हैं। हालांकि किसान इस राशि के लिए इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इससे पहलीे कुछ जरूरी काम करने बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का बेशक किसान इंतजार कर रहे हैं। हालांकि यह राशि कब डाली जाएगी, इसके लिए अभी सरकार द्वारा कोई तारीख तय नहीं की गई है।

लेकिन जल्द ही यह 2000 रुपये की राशि किसानों के खाते में आने वाली है। ऐसे में जो किसान यह काम नहीं करेंगे, उनकी राशि रूक सकती है।


इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा 20 जून को 23वीं किस्त जारी की गई थी। इसका लाभ देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को मिला। इसमें 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की किसानों के खातों में डाली गई।

इन शर्तों को कर लें पूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ शर्त पूरी करनी होंगी।

इसके लिए e-KYC प्रक्रिया होगी। क्योंकि इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC जरूरी कर दी गई है।

इसको अपडेट करने के लिए या तो पोर्टल का सहारा लिया जा सकता है, या फिर किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC पर करवाया जा सकता है।


इसके बाद आधार बैंक सीडिंग भी जरूरी है। क्योंकि लाभार्थी किसान को बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना जरूरी है।

साथ ही इस बपर डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर यानी DBT की सुविधा भी सक्रिय हो। इसके आवा लाभ लेने के लिए


भू-लेख सत्यापन भी करवाना होगा। अर्थात पोर्टल पर लाभार्थी किसान की जमीन के कागजात का सत्यापन

होना चाहिए। यह सभी कार्य नहीं होने पर राशि रोकी जा सकती है।

ऐसे करें प्रक्रिया

यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले पीएम-किसान पोर्टल से वर्तमान स्थिति की जांच होनी चाहिए।

इसके बाद कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर खुलने वाले होम पेज पर Know Your Status (अपना स्टेटस जानें) के विकल्प को चुनें।

यहां पर अपना पंजीकरण नंबर के साथ स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भर दें।

यह प्रक्रिया होते ही पात्रता, e-KYC स्टेटस, बैंक खाता विवरण, UTR नंबर, पेमेंट मोड और खाते में पैसा जमा होने की तारीख सहित तमाम जानकारी मिल जाएगी।

Related posts

Haryana:- सस्ते में मिलेगा भरपेट खाना, 15 अगस्त तक खुलेंगी 200 अटल कैंटीन

Voice of Panipat

सर्दियों में सिंघाड़ा खाने से होते हैं ये 5 फायदे

Voice of Panipat

Breaking:- हरियाणा के इस जिले में बनेगा 4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, 122 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Voice of Panipat

Leave a Comment