36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeIndia CrimesLatest NewsPanipat Crime

हरियाणा BJP नेता को WhatsAap पर मिली धमकी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- बहादुरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता को जान से मारने की धमकी मिली है.. बदमाश ने नेता के पर्सनल नंबर पर WhatAap कॉल कर धमकी दी है.. धमकी देने वाले ने कहा कि अगर राजनीति से पीछे नहीं हटे तो मार देंगे.. इसकी शिकायत मिलने के बाद बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है..

बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में रहने वाले डॉ. पंकज जैन की फैट्ररी है.. इसके साथ ही उनके पास स्वच्छता अभियान के सोनीपत जिला का प्रभार भी है.. डॉ. जैन ने बताया की रात वे घर पर ही थे.. तभी उनके पास एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर कई बार कॉल आई.. उन्होंने कॉल को रिसीव किया तो सामने से किसी अनजान शख्स ने उन्हें धमकी दी कि अगर वे राजनीति से पीछे नहीं हटे तो जान से मार देंगे.. डॉ. पंकज जैन ने इससे संबंधित शिकायत झज्जर एसपी को दी.. एसपी के आदेश के बाद बहादुरगढ़ सेक्टर-6 थाना पुलिस ने डॉ. पंकज जैन की शिकायत पर धारा 506 के तहत FIR दर्ज कर ली है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA पुलिस में 6000 सिपाही के पदों पर भर्ती का रास्ता हुआ साफ

Voice of Panipat

हरियाणा के स्कूलों में लोकल Holiday घोषित

Voice of Panipat

जीरकपुर के CA दंपती की मौ#त: भाखड़ा नहर से मिला पति का श#व, अगले दिन कुरुक्षेत्र में पत्नी का श#व किया बरामद

Voice of Panipat