September 17, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryanaHaryana CrimeLatest News

करनाल में कैश और जेवरात लेकर प्रेमी के साथ भागी युवती

वायस ऑफ पानीपत ;-  करनाल में एक युवती घर से कैश लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। सेक्टर-4 की रहने वाले रसीदा ने बताया कि उसकी छोटी बहन सोनिया उम्र 18 साल वो उसके घर पर आई हुई थी। जिसे अमजद नाम का लड़का अपने साथ शुक्रवार को सुबह बहला फुसला कर ले गया है।

लड़की के बड़े भाई ने बताया कि वो अपने साथ 35 हजार रुपए कैश, जेवरात और स्कूटी लेकर गई है। उनका कहना है कि  उसकी बहन को भगाने में महफूज, शब्बीर, परवेज, महबूब, नन्नी, शाहिदा, भूरी का हाथ है। इन्होंने ही सोनिया को बहला फुसला के अमजद के साथ भगा दिया, परवेज और महफूज को मालूम है कि लड़की कहा पर है। उन्होंने पुलिस को गुहार लगाई की उसकी बहन सोनिया का पता लगाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


करनाल पुलिस के SI चंदन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमजद पुत्र महबूब, महफूज पुत्र शब्बीर, नन्नी, भूरी और शाहिदा समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत पुलिस ने 802 ग्राम नशा तस्कर को किया काबू

Voice of Panipat

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

Voice of Panipat

नहर में नहाना पड़ा भारी: साथी को बचाने में गई दोनों दोस्तों की जा#न

Voice of Panipat