32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsIndia-PoliticsLatest NewsPolitics

कॉलेज में एडमिशन होते ही छात्राओं को मिलेंगे 20 हजार रुपए, रक्षाबंधन पर सरकार का बड़ा ऐलान

वायस ऑफ पानीपत ;-  यदि कॉलेज में आपकी बेटी दाखिला लेती है तो दाखिला लेते ही वह 20 हज़ार रुपए पाए जाने के योग्य हो जाएगी. थोड़ी सी प्रक्रिया के बाद ये पैसा छात्राओं के खाते में आ जायेगा. सरकार ने इस योजना का रक्षाबंधन के मौके पर ऐलान किया है. लाडली लक्ष्मी योजना का ऐलान मध्य प्रदेश में किया गया है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य की बेटियों पर सौगात की बरसात की है. उन्होंने ऐलान किया है कि लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कॉलेजों में प्रवेश करने पर बेटियों को एकमुश्त 20 हजार रुपए दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, बेटियां सुखी, स्वस्थ और प्रसन्न रहें, भगवान से यही प्रार्थना करता हूँ. हमने तय किया है कि कॉलेज में बेटियाँ प्रवेश करेंगी, तो लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत एकमुश्त 20 हजार रुपए की राशि प्रदान करेंगे

शिवराज सिंह ने कहा- मैं बेटियों को आश्वस्त करता हूँ कि उनकी उच्च शिक्षा का भी पूरा प्रबंध किया जाएगा. उसके लिए आवश्यक आर्थिक व्यवस्थाएँ भी की जाएंगी. महिला स्व सहायता समूहों को सरकार की गारंटी और कम ब्याज पर ऋण देने की व्यवस्था की जा रही है

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में महसूस हुए भूकंप के जबरदस्त झटके, लोग निकले घरों से बाहर

Voice of Panipat

AI जैसे टूल्स का ब्लैकंमेलिंग में इस्तमाल करना जितना आम हो चुका है उतना ही बड़ा क्राईम भी ये बन चुका है अब कानूनी सक्ती के साथ सक्त सूरक्षा भी जरूरी है

Voice of Panipat

पानीपत में पैर धोते वक्त गिर गया था नहर में, अब मिला

Voice of Panipat