September 23, 2026
Voice Of Panipat
BusinessINFORMATIVE

BSNL लाया सबसे सस्ता प्लान, 51 रुपये में वैधता के साथ मिलेगी ये सुविधा

BSNL cheapest plan: सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने निजी ऑपरेटरों को टक्कर देते हुए नया प्लान ऑफर किया है। इसमें बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 51 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इसके अलावा इस प्लान में कई अन्य लाभ भी कंपनी द्वारा दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से।

BSNL द्वारा यह 51 रुपये वाले प्लान अब 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। इस प्लान में ग्राहकों को वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कालिंग और डेटा के साथ SMS के लाभ दिए जा रहे हैं। इसके तहत यूजर्स को फ्री सिम कार्ड दिए जा रहे हैं। तो आप भी इस प्लान से जुड़ सकते हैं।

BSNL ने यह प्लान नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए पेश किया है। क्योंकि इस प्लान में 51 रुपये रुपये 28 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। ऐसे में सर्विस और गुणवत्ता की भी परख हो सकती है। इसके अलावा इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS और 2GB हाई स्पीड डेटा की सुविधा भी दी जा रही है। यानी यूजर्स को कुल 56GB डेटा प्रयोग करने के लिए मिलेगा।

यह BSNL का प्रीपेड प्लान रहेगा, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। यह काॅल देश भर में कहीं भी की जा सकती हैं। इसके अलावा यदि दूसरे राज्य में जाते हैं तो रोमिंग का झंझट भी नहीं रहेगा। क्योंकि इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा रहती है।

दरअसल इससे पहले BSNL द्वारा अगस्त महीने में फ्रीडम ऑफर के तहत प्लान जारी किया गया था। इसके तहत 1 रुपये वाला प्लान लांच किया गया। इस 1 रुपये वाले प्लान में 24 दिनों की वैलिडिटी की सुविधा दी जा रही थी। इसमें भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, प्रतिदिन 100 फ्री SMS और 1GB डेटा की सुविधा दी गई। अब इसको बढ़ाते हुए नया प्लान लांच किया गया है। यह सुविधा नए सिम या दूसरी कंपनी के सिम को पोर्ट करवाने पर ही मिलती है।

Related posts

सरकार का बड़ा फैसला ! अब ज्वैलर्स के पास जमा कर सकेंगे सोना, मिलेगा ब्याज

Voice of Panipat

भगवान शिव की कृपा बरसेगी: सावन के पहले दिन बन रहे हैं 4 शुभ योग

Voice of Panipat

रिचार्ज महंगे होने पर अब BSNL ने सभी कंपनियों को छोड़ा पीछे, पढिए रिचार्ज प्लान

Voice of Panipat

Leave a Comment