September 23, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा में बिजली कर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन को अल्टीमेटम, जानें पूरा मामला?

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जींद जिले में ग्रामीणों ने प्रशासन को आज 12:00 बजे तक बिजली कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेट दिया है। बता दें कि जींद जिले के सफीदों उपमंडल के गांव हाट स्थित 33 केवी बिजली घर में 16 सितंबर की रात एडवोकेट प्रवीण बूरा के साथ हुई मारपीट के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन व ग्रामीणों का धरना जारी है। ग्रामीण बिजली कर्मियों की हड़ताल पर के लिए अड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन ने पुलिस व बिजली निगम को मंगलवार शाम 5 बजे तक का समय दिया था, जिसे अब बढ़ाकर बुधवार दोपहर तक कर दिया गया है।

बिजली घर पर करेंगे तालाबंदी

जींद जिले के सफीदों उपमंडल में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नवीन मलिक, मजदूर यूनियन पदाधिकारी राधेश्याम सीटू, छाजुराम खंडेला और टिकैत ग्रुप के जिला प्रधान बिंदर नंबरदार ने धरना स्थल पर कहा कि यदि बुधवार दोपहर 12 बजे तक आरोपी कर्मचारियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो हाट बिजली घर पर तालाबंदी करेंगे। वहीं ग्रामीणों ने विरोध में हाट रोड को पूरी तरह जाम करने की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ सफीदों बार एसोसिएशन ने भी आज सुबह 10 बजे से कार्य स्थगित रखने को लेकर आपात बैठक बुलाई है। वहीं सदर थाना प्रभारी चंद्रपाल ने भारतीय किसान यूनियन और ग्रामीणों को इस मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

Related posts

HARYANA:- कांग्रेस को झटका, किरण चौधरी और श्रुति चौधरी बीजेपी में शामिल

Voice of Panipat

4 साल पहले 11 साल की बच्ची की पेट्रोल डालकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat

जल्द जारी होगा PMT एग्जाम का शेड्यूल, हरियाणा में CET डाटा वेरिफिकेशन का काम पूरा

Voice of Panipat

Leave a Comment