36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsPANIPAT NEWS

दिल्ली में घटा यमुना का पानी, बारिश का येलो अलर्ट

वायस ऑफ पानीपल( सोनम):- दिल्ली में शनिवार को यमुना का वाटर लेवल कम हुआ। सुबह 9 बजे यमुना नदी का जलस्तर घटकर 207.53 मीटर पर आ गया। इसके अभी और कम होने की उम्मीद है……वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 15 जुलाई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है……राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में यमुना नदी में बने ड्रेनेज का रेगुलेटर टूट गया था। इसे शुक्रवार रात सेना की मदद से ठीक कर दिया गया। ITO बैराज का एक गेट भी खोल दिया गया है…..

हालांकि अभी भी बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लाल किला, ITO, बेला रोड और आसपास के इलाकों में भरा हुआ है। राहत और बचाव के लिए NDRF की 16 टीमें अभी भी तैनात हैं। लेकिंन अबभी ITO, पुरानी दिल्ली, कश्मीरी गेट और यमुना बाजार समेत दिल्ली के 30 इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया गया। गुरुवार को नदी का वॉटर लेवल 208.66 मीटर होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। वहीं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने बताया कि नदी का जलस्तर 207.7 होने पर वजीराबाद और चंद्रावल के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी चालू कर दिया जाएगा। 25 हजार से ज्यादा लोग बचाए गए हैं। 22 हजार से ज्यादा लोग टैंट और दूसरे शैल्टर में रह रहे हैं। NDRF की 16 टीमें तैनात हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मणिपुर से वायरल हुई वीडियो पर PM ने जताया दुख, SC ने कही बड़ी बात

Voice of Panipat

HARYANA में BJP निकालेगी तिरंगा यात्रा

Voice of Panipat

पानीपत में रास्ता रोक कर युवक से मारपीट करने के 3 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat