August 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsPanipat

पानीपत में महिला की मौ#त, मायके वालों ने लगाया ह#त्या का आरोप!

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – हरियाणा के पानीपत से एक खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। साथ ही सुसराल वालों का कहना है की घर में झाडू लगाते समय उसे पंखे से करेंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा की उनकी बेटी के शरीर पर कोई निशान ही नहीं था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की दामाद उसे बच्चे न होने के ताने देता था और मानसिक रुप से भी प्रताणित करता था। साथ ही दामाद उनकी बेटी से कहता था की वो उसे छोड़ देेगा। उनका कहना है की उनकी बेटी की हत्या की गई है। फिलहाल मतलौड़ा थाना पुलिस इस पुरे मामले की जांच कर रही है।

मृतका की तस्वीर

जानिए मृतका के पिता ने क्या आरोप लगाए है।

उनका कहनाा है की 5 साल पहले मेरी बेटी मीना की शादी नौहरा गांव निवासी सतिश से हुई थी। साथ ही पहले पत से उसका तलाक हो चुका था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की दूसरी शादी से पहले ही उन्होंने सतिश और उसके परिवार वालों को बता दिया था की मीना मां नहीं बन सकती तब सतीश के परिवार वालों ने कहा की उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है। मीना के पिता जयसिंह ने कहा की शादी के 1 साल तक उन्होंने मीना को ठीक रखा लेकिन उसके कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। सतीश अक्सर उसे इस बात के ताने देता था की उसे बच्चा चाहिए, अगर उसे बच्चा नहीं मिला तो वो उसे छोड़ देगा। मीना के पिता ने बताया की मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उनके पास मीना के ससुर का फोन आया और उन्होंने बताया की मीना को पंखे से करंट लग गया है तो उसे अस्पताल लेके गए है।

उन्होंने आगे बताया की करीब 10 मिनट बाद मेरे बेटे ने सतीश को फोन किया तो उसने बताया की मीना की मौत हो चुकी है और उसे नौहरा गांव ले आए है और साथ ही ये भी बताया की प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर ने उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा था, लेकिन वो उसे वहा ले जाने की बजाए उसे गांव ले आए। साथ ही मीना की सास ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा की हम तो सुबह 7 बजे ही खेत में चले जाते है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की घर पर मेरी छोटी बहु और बेटी थी। उसके कुछ देर बाद उनकी पोती खेत में और उसने बताया की मीना का करंट लग गया है । इस बात को सुनते ही हम सिधा घर पर पहुंचे और साथ ही उन्होंने ये भी कहा की हमने कभी भी मीना को घर से निकालने की बात नहीं कहीं थी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की में खुद असे अस्पताल लेकर जाती थी ताकि उसे संतान हो और उसका परिवार पुरा हो सके। हम उसे हमेशा प्यर से रखते थे। साथ ही पुलिस ना बताया की उनके परिवार का कहना है की आरोपों के खिलाफ कार्यवाही की जाए और पास्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में लगाई गई धारा-144, हरियाणा रोडवेज को 22 मार्च को बंद करने के आदेश जारी

Voice of Panipat

अहमदाबाद हा# दसा मामले में एयर इंडिया के 3 अधिकारियों को हटाने के आदेश 

Voice of Panipat

Viral Video : दोनों हाथ ऊपर उठा जोर-जोर से गाना गाने लगे स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विज, खूब वायरल हो रहा ये वीडियो

Voice of Panipat