September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में प्रेमी के साथ महिला फरार, 8 साल की बेटी भी ले गई अपने साथ

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के करनाल में नीलोखेड़ी गांव से महिला अपनी 8 साल की बच्ची के साथ संदिग्ध हालातों में लापता हो गई.. महिला के फोन पर किसी अनजान व्यक्ति का कॉल आता है.. पति को शक है कि उसकी पत्नी को भगा ले जाने में उसी व्यक्ति का हाथ है.. पति ने अपनी पत्नी व बेटी की बहुत तलाश की लेकिन उनका कहीं कुछ नहीं पता चला.. पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का का केस दर्ज कर लिया है..

पुलिस को दि शिकायत में पति ने बताया कि उसकी शादी 22 दिसंबर 2012 को उत्तराखंड के रायवाला गांव की महिला के साथ हुई थी.. शादी के बाद उसे 8 साल की बेटी भी है.. पति ने बताया है कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी.. शादी के बाद उसकी पत्नी कभी अपने मायके नहीं गई.. पति ने बताया कि 10 महीने पहले ही उसकी पत्नी ने नया मोबाइल लिया था.. मोबाइल पर बीते एक सप्ताह से किसी अनजान व्यक्ति का कॉल आ रहा था.. 12 अप्रैल की रात को करीब 11 बजे उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई, वह अपने साथ 8 साल की बेटी को भी लेकर गई है.. शक है कि इस अनजान व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी गई है.. पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की तलाश आसपास के एरिया में भी की.. रिश्तेदारों में भी पता किया गया.. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल व अन्य स्थानों पर तलाश की गई लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग पाया.. पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का का केस दर्ज कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में होने वाले पंचायती चुनाव की घोषणा होगी 10 अक्टूबर के आसपास

Voice of Panipat

Panipat की महिला सरपंच फंस गई गबन के मामले में, DC लेंगे एक्शन

Voice of Panipat

पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

Voice of Panipat