31.1 C
Panipat
April 29, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipat

पत्नी ने देखा पति को दुसरी महिला के साथ, तो पति ने……

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह) :- पानीपत जिले के मतलौडा कस्बे में JJP नेत्री बिमला के बेटे राहुल ने अपनी दूसरी पत्नी आशा रानी का मर्डर कर दिया। महिला को पति की तीसरी शादी के बाद में पता चल गया था। जिसके बाद राहुल ने उसके सिर पर डंडा मारा, जिसमें वह खून से लथपथ हालत में अचेत होकर नीचे गिर गई। राहुल 3 शादियां कर चुका है। जानकारी के अनुसार, गोहाना निवासी रामचंद्र ने बताया की उसकी बेटी आशा रानी (29) अपने बच्चों के साथ पिछले डेढ़ साल से उनके पास गोहाना में रह रही थी। मंगलवार को उसकी बेटी को पति राहुल के किसी अन्य महिला के साथ रहने की सूचना मिली। महिला को पकड़ने के लिए उसकी बेटी अपने पिता रामचंद्र व 4 वर्षीय बेटे के साथ दोपहर बाद लगभग 4 बजे मतलौडा पहुंची। उसकी बेटी आशा ने अपने पिता रामचंद्र उनके घर से कुछ दूरी पहले ही खड़ा कर दिया। इसके बाद वह अपने पति के घर पहुंची। इसके कुछ ही देर बार उनका आपस में झगड़ा हो गया। राहुल ने आशा के सिर में डंडे से वार किया। जिससे आशा घायल हो कर फर्श पर गिर गई। राहुल मौके से फरार हो गया। अचेत अवस्था में उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

*राहुल की है 3 पत्नियां*

पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल की 3 पत्नियां है। राहुल की पहली पत्नी रीना से शादी के बाद एक बेटा और एक बेटी है। इससे अलग 2 महिलाओं को और अपने साथ रख रहा था। इसी बात को लेकर पहली पत्नी द्वारा केस किया हुआ है, जो अब अपने मायके में रह रही है। साल 2014 में राहुल उनकी बेटी को बहला फुसला कर ले आया। इसके बाद आशा के 2 बच्चे है। बड़ा 4 वर्षीय बेटा परीक्षित व एक डेढ़ साल की बेटी है। आशा को सूचना मिली थी की राहुल किसी तीसरी पत्नी को घर ले आया और अब दोनों घर पर ही रह रहे हैं।

*राहुल ने जाल में फंसा कर किया था तीन युवतियों से प्रेम विवाह*

आरोपि राहुल पहले गुरूग्राम में टैक्सी चलाता था। पिता की मौत के बाद लगभग 15 साल से वे अपनी मां के साथ मतलौडा में रहता था। उसने सबसे पहले गोहाना की रीना के साथ प्रेम विवाह किया। रीना ने एक बेटा तन्मय और बेटी इरा को जन्म दिया। रीना की आशा सहेली थी। आशा से राहुल का प्रेम प्रसग हो गया। रीना के बिना जानकारी के दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। राहुल जिस मकान में रहता है। वे रीना के नाम है। राहुल दुसरी पत्नी आशा के साथ पानीपत में रहने लगा। दुसरी शादी का पता चलने पर रीना ने राहुल के साथ झगड़ा किया। रीना बेटे तन्मय को साथ लेकर अपने मायके चली गई और वहीं पर रहने लगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ITR Refund के नाम पर हो रहा है फ्रॉड, तो इन बातों का रखें ध्यान

Voice of Panipat

हरियाणा समारोहों में उमड़ी देशभक्ति, पंचकूला में सीएम

Voice of Panipat

HARYANA के विधायकों को CM मनोहर का झटका, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat