31.8 C
Panipat
September 18, 2026
Voice Of Panipat
Business

सोने-चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, बंपर बढ़ोतरी के साथ अर्श पर पहुंचे दाम

सोने-चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, बंपर बढ़ोतरी के साथ अर्श पर पहुंचे धाम

Gold Rate Hike: सोने चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी बढ़त के साथ सोने और चांदी की कीमतें एक बार फिर अर्श पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज 18 सितंबर, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों (today gold rate) में 1809 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बढ़त देखने को मिली है।

24 कैरेट सोने के दाम आज 18 सितंबर को सराफा बाजार में 1809 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त (gold rate hike) के साथ 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। इससे पहले गुरुवार 17 सितंबर को सोने की कीमतें 1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास थी। सर्राफा कारोबारी के अनुसार आने वाले समय में दिसंबर महीने तक सोने की कीमतें 1.70 लाख प्रति 10 ग्राम तक भी पहुंच सकती हैं।

6,474 रुपए प्रति किलो बढ़ी चांदी की कीमतें

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज 18 सितंबर शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 6,474 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बड़ी बढ़त दर्ज की गई। चांदी के दाम (silver rate hike) आज शुक्रवार को 6,474 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बढ़त के साथ 2.36 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि गुरुवार को चांदी बाजार बंद होने तक 2.30 लाख प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। दिवाली के समय चांदी की कीमतों में और भी बढ़त होने का अनुमान है। कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के अनुसार अगले 3 महीना में चांदी की कीमतें ₹300000 प्रति किलो तक हो सकती हैं। बता दें कि इस वर्ष सोने के दाम लगभग 21000 बढ़े हैं, वहीं चांदी की कीमतें दिसंबर 2025 के आसपास चल रही हैं।

Related posts

अब घर बैठे केवल इतने रूपये में बनवा सकते हैं ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस, पढिए

Voice of Panipat

आपकी इन लापरवाहियों का पड़ेगा Credit Score पर असर, खराब हो जाएगा क्रेडिट स्कोर

Voice of Panipat

भारतीय करेंसी में आई तेजी, Dollar के मुकाबले इतने पैसे चढ़ा रुपया

Voice of Panipat

Leave a Comment