September 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

पैसो की जरुरत पड़ी तो घर में घुसकर कर ली चोरी, अब गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए वन की टीम ने हरि नगर में घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को काबड़ी बाइपास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक निवासी गुरू नानकपुरा के रूप में हुई। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने मोबाइल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एप्पल व वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन टीम को सोमवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक काबड़ी बाइपास पर मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। मोबाइल चोरी के होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश दे युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक पुत्र रामकुमार निवासी गुरू नानकपुरा के रूप में बताई। मोबाइल फोन बारे पूछताछ करने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त दोनों मोबाइल फोन बीते वीरवार की देर शाम हरि नगर में एक मकान से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में अविनाश पुत्र कर्मचंद निवासी हरि नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में ड्रेन नं.1 पर डेमाक्रेशन की फिर होगी जांच ! फिर चलेगा बुलडोजर!

Voice of Panipat

हरियाणा में शिक्षा विभाग की सख्ती, एडमनिशन स्क्रीनिंग करने पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना

Voice of Panipat

चंडीगढ़ में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ कैश मिलेगा

Voice of Panipat