July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम,गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में दिपावली के त्योहार से पहले मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है..आपको बता दे कि कल से मौसम मे बदलाव देखने को मिल सकता है.. इस बदलाव के तहत सूबे के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.. वहीं 10 नवंबर को कुछ जगह बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं.. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अगले 2 दिन मौसम आमतौर खुश्क रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा.. 11 नवंबर से मौसम खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट की भी संभावना बनी हुई है..

हरियाणा में एयर क्वालिटी इंडेस (AQI) काफी खराब है.. अभी हिसार और फतेहाबाद की हवा साफ नहीं हुई है.. इन दोनों जिलों में हवा की गंभीर स्थिति बनी हुई है.. प्रदेश के 13 जिले ऐसे हैं, जहां की हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में हैं.. वहीं 9 नवंबर की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है.. मौसम में बदलाव के चलते स्मॉग अभी प्रदेश के जिलों में कम हुआ है, जहां 2 दिन पहले 8 जिलों में स्मॉग के चलते हवा की स्थिति गंभीर श्रेणी में थी.. हिसार में AQI 403 तो फतेहाबाद का AQI 421 तक पहुंच गया है.. हिसार में मंगलवार दिन में धूप खिली, लेकिन स्मॉग ज्यादा कम नहीं हुआ.. शाम के चलते स्मॉग के चलते आंखों में जलन होती रही.. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 नवंबर की रात या 10 नवंबर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है.. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 9 की देर रात के बाद गरज चमक व हवाएं चलने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CBI ने 2 युवकों पर की FIR दर्ज, पैसे कमाने के लिए करते थे ये काम

Voice of Panipat

HARYANA विधानसभा के नए स्पीकर बने हरविंदर कल्याण

Voice of Panipat

मोबाइल चोरी के शक में हुई थी युवक की ह*त्या, जानें क्यों 6 महीने बाद पुलिस को खोदनी पड़ी कब्र?

Voice of Panipat