वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – UPI यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर NPCI द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। NPCI ने Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स और पार्टनर बैंकों के लिए नया सर्कुलर जारी किया है।

UPI पर अब छिपेगा मोबाइल नंबर`
क्या है NPCI का नया आदेश?
- मोबाइल नंबर नही होगा display:- अब UPI ऐप्स पर यूजर्स का पूरा मोबाइल नंबर नहीं दिखेगा। QR कोड के जरीये पेमेंट में सिर्फ आखिरी 4 डिजिट ही दूसरी पार्टी को दिखाई देंगे। पेमेंट के बाद नंबर पूरी तरह छिपा दिया जाएगा।
- डेडलाइन:-NPCI ने सभी UPI सर्विस प्रोवाइडर्स और बैंकों को इस नियम को लागू करने के लिए 4 सितंबर 2026 तक की डेडलाइन दी है।
- यूजरनेम बेस्ड:-अब ऐप्स को बिना मोबाइल नंबर के भी UPI ID बनाने का ऑप्शन देना होगा। ताकि यूजर्स हमेशा यूजरनेम का ही चुनाव कर सकें। अभी ज्यादातर लोग मोबाइल नंबर को ही UPI ID बनाते हैं।
क्यों लिया गया ये फैसला?
NPCI ने ये आदेश Digital Personal Data Protection यानी DPDP नियमों के तहत जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की थी, खासकर महिलाओं ने अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर इस पर शिकायत दी थी। इस नए नियम से भविष्य में ट्रांजैक्शन के दौरान मोबाइल नंबर लीक होने और फर्जी कॉल/मैसेज का डर कम होगा।ये यूजर्स के निजी डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए उठाया गया बड़ा कदम है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

