31.3 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

आधार कार्ड अपडेट करवाना हुआ महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- अगर आप आधार कार्ड अपडेट कराने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा… भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट अपडेट की फीस 1 अक्टूबर 2025 से बढ़ा दी है… ये नई फीसें 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी और इसके बाद अक्टूबर 2028 में इनकी समीक्षा की जाएगी… नई दरों के अनुसार, नया आधार बनवाना सभी के लिए फ्री रहेगा, लेकिन अपडेट सेवाओं पर 40 से 125 रुपये तक शुल्क लगेगा…

नए शुल्क इस प्रकार के है :-

डेमोग्राफिक अपडेट (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि):-

नई फीस:- 75 रुपए

पहले: ₹50

यदि यह अपडेट बायोमेट्रिक अपडेट के साथ किया जाता है, तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो):-

नई फीस: ₹125

संभावित भविष्य की फीस (अक्टूबर 2028 के बाद): ₹150

डॉक्यूमेंट अपडेट (ID प्रूफ/एड्रेस प्रूफ जमा करना):-

myAadhaar पोर्टल पर: 14 जून 2026 तक फ्री

एनरोलमेंट सेंटर पर: ₹75 (पहले ₹50)

आधार का प्रिंट आउट (eKYC या अन्य टूल्स के माध्यम से):-

पहला चरण: ₹40

दूसरा चरण: ₹50

बच्चों के लिए अपडेट पर छूट

UIDAI ने बच्चों के समय पर आधार अपडेट को बढ़ावा देने के लिए कुछ विशेष छूट लागू की हैं:

5 से 7 वर्ष: पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री

7 से 15 वर्ष: सामान्यतः ₹125, लेकिन 30 सितंबर 2026 तक शुल्क माफ

15 से 17 वर्ष: पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री

यह कदम बच्चों की लंबित आधार अपडेटिंग को कम करने के लिए उठाया गया है।

घर पर आधार सेवा की सुविधा

अगर कोई व्यक्ति आधार सेंटर नहीं जा सकता है, तो UIDAI द्वारा घर पर सेवा दी जा सकती है।

पहली विजिट (घर पर): ₹700 (GST सहित)

उसी पते पर अतिरिक्त व्यक्ति: ₹350 प्रति व्यक्ति

यदि आप आधार से जुड़ा कोई अपडेट कराने की सोच रहे हैं, तो ऊपर दिए गए नए शुल्क और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जेल मे बंद कैदी को मोबाइल पहुंचाने वाले 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

चंड़ीगढ के निजी स्कूल की 50 छात्राओं की फोटो वायरल मामले में आरोपी को मिली जमानत

Voice of Panipat

आग में जल गई 14 लाख की साइकिलें, युवक ने लगाई आग

Voice of Panipat