29 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
BusinessCitiesIndia NewsLatest News

Bharatpur-Beawar Expressway: यहां बनेगा 277KM लंबा नया एक्सप्रेस-वे, 6 जिलों के 210 गांवों की 2,600 हेक्टेयर जमीन होगी अवाप्त

Bharatpur-Beawar Expressway: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रदेश में एक नया एक्सप्रेसवे बनाने कि प्रक्रिया शरू हो गई है। जो प्रदेश के 6 जिलों से गुजरेगा आसान सफर के साथ साथ आसपास कि जमीनों के रेट कि कीमतों में उछाल आएगा साथ ही व्यापार के नए रस्ते खुलेंगें।

राजस्थान के 6 जिलों से गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि भरतपुर-ब्यावर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 277 किलोमीटर लंबा 4 लेन एक्सप्रेस-वे जयपुर, टोंक, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली और भरतपुर जिलों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इसके लिए 210 गांवों के 10,890 खसरों की करीब 2,600 हेक्टेयर जमीन अवाप्त की जाएगी।

7 घंटे का सफर 3 घंटे में होगा पूरा

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि जयपुर जिले के दूदू के ग्राम झाग से शुरू होकर एक्सप्रेस-वे एनएच-21 ( Bharatpur-Beawar Expressway) पर भरतपुर के ऊंचा नगला तक पहुंचेगा। वहीँ राजस्थान-उत्तर प्रदेश सीमा के बीच यात्रा समय भी 7 घंटे से घटकर करीब 2.5 से 3 घंटे रहने का अनुमान है।

8,656 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान

277 KM इस लम्बें भरतपुर-ब्यावर एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर 8,656 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। वहीँ वाहन चालकों के लिए 120 km प्रति घंटें स्पीड राखी जायगी।

इससे यात्रा का समय और ईंधन खर्च कम होने की उम्मीद है। एक्सप्रेस-वे ( Bharatpur-Beawar Expressway) से मौजूदा सड़कों और हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा।

Related posts

सिंघम पहुंचा गृहमंत्री अनिल विज के दरबार मे, पढ़िए

Voice of Panipat

HARYANA में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियो में मची अफरा-तफरी

Voice of Panipat

समालखा में पिता-पुत्र पर हमला, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

Voice of Panipat

Leave a Comment