31.2 C
Panipat
June 4, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में शटर तोड़कर घुसे चोर, लोहे का गल्ला ही लेकर हो गए फरार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- एक बार फिर से चोरो ने बंद दुकान में चोरी की.. चोरो ने पहले शटर के दोनों ताले तोड़े और फिर उसके बाद दुकान के अंदर घुसे.. दुकान में जम कर चोरी की.. मामला पानीपत शहर के तहसील कैंप स्थित एक डिलीवरी कंपनी का है.. युवक ने बताया की  31 मई की शाम करीब साढ़े 4 बजे वह अपनी शाखा को ताला लगाकर चला गया था.. 1 जून की सुबह वह अपनी शाखा खोलने आया.. यहां पहुंचने पर युवक ने देखा कि शाखा के लोहे के शटर के दोनों ताले गायब थे.. मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार चोरी का मामला दर्ज कर लिया है..

 तहसिल कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र पाल ने बताया कि वह तहसील कैंप के कृष्णा नगर का रहने वाला है.. वह एक डिलीवरी कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता है.. 31 मई की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपनी शाखा को ताला लगाकर चला गया था.. एक जून की सुबह वह अपनी शाखा खोलने आया.. यहां पहुंचने पर उसने देखा कि शाखा के लोहे के शटर के दोनों ताले गायब थे.. शटर भी फर्श से करीब दो फुट ऊपर उठा हुआ था.. इसके बाद वह शाखा के अंदर गया.. जहां सारा सामान अस्त-व्यस्त था.. शाखा के अंदर उसने देखा कि दीवार पर लगी लोहे की तिजोरी गायब थी.. जिसमें कंपनी के पार्सल के करीब 83 हजार 388 रुपये रखे हुए थे.. अज्ञात चोर तिजोरी को रुपये समेत उखाड़कर ले गया.. फिलहाल आपको बताया दे कि   मामले की शिकायत पीड़ित मैनेजर ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार चोरी का मामला दर्ज कर लिया है… और चोरों की तलाश में लग गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में जीटी रोड पर व्यक्ति से लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

सीएम मनोहर लाल की तबीयत पर अस्पताल ने दी अहम जानकारी, Blood और CT Test हुए

Voice of Panipat

ड्रग केस में फंसे आर्यन 27 दिन बाद जेल से हुए रिहा

Voice of Panipat