September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHealthIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाएंगे ये Foods, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- अच्छी सेहत के लिए पेट का ठीक रहना सबसे जरूरी है.. कई बार अनहेल्दी चीजें खाने के कारण गैस, पेट दर्द, कब्ज, दस्त, पेट फूलने आदि की समस्या होती हैं..एक्सपर्ट्स भी हमेशा उन्हीं चीजों को खाने की सलाह देते हैं, जिससे पाचन स्वस्थ रहता है और पेट की बीमारियों से आप बचे रहेंगे.. पाचन तंत्र ठीक रहता है, तो आप कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं.. इसके लिए आपको डाइट में कुछ फूड्स शामिल करने की आवश्यकता है..

चलिए जानते हैं, उन फूड्स के बारे में जो पेट से जुड़ी समस्या को कम करते हैं…..

फल और सब्जियां:- हाई फाइबर वाले फल पाचन के लिए बढ़िया होते हैं.. ये पेट के दर्द, एसिड रिफ्लक्स में भी राहत दिलाते हैं.. आप कीवी फ्रूट, सेब, नाशपाती, अंगूर और जामुन का सेवन कर सकते हैं.. इससे आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिलेगा.. कुछ सब्जियों में भी फाइबर की मात्रा खूब होती है.. इनमें ब्रोकली में सबसे ज्यादा फाइबर और सल्फोरेफेन होता है, जो डाइजेशन को सुधारता है और कब्ज से राहत दिलाता है..

दही और केफिर:- कब्ज से परेशान लोगों को अपनी डाइट में दही और केफिर को जरूर शामिल करना चाहिए.. केफिर दूध से बना एक ड्रिंक होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है.. दही और केफिर में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जिनसे कब्ज जैसी परेशानी में आराम मिलता है.. इसके अलावा खट्टी गोभी (Sauerkraut) में भी प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और कब्ज को कम करने में मदद कर सकते हैं..

केला:– कई लोगों को केला खाना काफी पसंद होता है.. ये पोटैशियम और पेक्टिन से भरपूर होते हैं.. हेल्थ एक्पर्ट्स भी दस्त की समस्या में केले खाने की सलाह देते हैं.. केले खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और पाचन संबंधी समस्या कम होती है..

हर्बल टी:- कुछ चाय पेट की समस्या को कम करने में मदद करते हैं.. इसके लिए आप हर्बल टी पी सकते हैं.. यह मतली को कम करने में मदद करता है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है.. पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप इसके अदरक की चाय, कैमोमाइल टी, पुदीना की चाय या सौंफ़ की चाय भी पी सकते हैं..

मूंग दाल की खिचड़ी:- मूंग दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.. यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करता है.. जो लोग कमजोर पाचन के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं, वो अपनी डाइट में मूग दाल से बनी खिचड़ी शामिल कर सकते हैं.. यह पचने में आसान होता है, जिससे आपका डाइजेशन ठीक रहता है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: सेनेटरी इंस्पेक्टर की रिपोर्ट तैयार, विजिलेंस को सौंपी जाएगी

Voice of Panipat

हरियाणा में सफर हुआ महंगा! आज से टोल टैक्स में बढ़ोतरी, जानिए अब कितना देना होगा?

Voice of Panipat

महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाकर की धोखाधडी, पैसे देने पर वापिस केस लिया वापिस.

Voice of Panipat