36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में फिर हुई चोरी, दुकानदार को बातो में उलझाकर किया हाथ साफ, वारदात CCTV में कैद

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर मे आए दिन चोरी के मामले सामने आ रहे है..पुलिस ऐसे चोरो को गिरफ्तार भी कर रही है.. लेकिन चोर इतने शातिर है गए है की वह किसी भी तरह से लोगों को अपना शिकार बना लेते है मामला है इसराना का.. जहां चोरों ने एक किराना शॉप में चोरी हो गई.. यहां चोरों ने बुजुर्ग महिला को पहले अपनी बातों में उलझाया फिर एक सामान के रेट को महंगा बताने लगा.. जब महिला सामान का रेट पूछने के लिए भीतर गई.. तो पीछे से युवकों ने दुकान के गल्ले से कैश चुरा लिया.. ये वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया.. मामले की शिकायत दुकानदार ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.. साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है..

थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार (कृष्ण) ने बताया कि वह मूल रुप से डाहर गांव का रहने वाला है.. उसने गांव में किराने की दुकान की हुई है.. 6 जुलाई की दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी मां दुकान पर बैठी हुई थी.. इसी दौरान एक बाइक सवार तीन युवक वहां आए.. जिनमें से दो 2 दुकान के भीतर आए, जबकि तीसरा बाइक पर ही बैठा रहा.. दुकान पर आए दो युवकों ने उसकी मां को अपनी बातों में उलझा लिया.. अलग-अलग सामान मांगते रहे.. एक सामान के रेट पर उन्होंने महंगा होने की बात कही.. महिला, घर के भीतर उसका रेट पूछने गई.. जब वह वापस आई तो देखा कि युवक जा चुके थे.. शाम को जब दुकान बंद करने लगे, तो कृष्ण ने गल्ला चेक किया.. जिस दौरान देखा कि उसमें से पैसे गायब थे.. इसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए.. जिसमें देखा कि उक्त युवक गल्ले से करीब 45 हजार रुपए कैश चुरा कर फरार हो गए.. मामले की शिकायत दुकानदार ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.. साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर चोरों कि तलाश शुरू कर दी है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

लेने जा रहे हैं INSTANT LOAN, ये टिप्स पढ़िए, आपके आएगा काम

Voice of Panipat

HARYANA:- CM सैनी ने मनु भाकर से फोन पर की बात, आवास पर किया आमंत्रित

Voice of Panipat

ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता प्रथम व द्वितीय स्थान

Voice of Panipat