32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

टोना-टोटका से व्यापार में घाटा कराने को बुलाया तांत्रिक..फिर पढ़िए क्या हुआ

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत में एक व्यापारी ने कंपीटीशन के चलते साथी व्यापारी पर टोना-टोटका कराने के लिए बंगाल से तांत्रिक बुला लिया। तांत्रिक ने पड़ोसी महिला व्यापारी के पैर के नीचे की मिट्‌टी लेकर कपड़े में बांध ली और टोटका करने लगा। महिला ने अपने परिजनों को बताया तो हंगामा हो गया। लोगों ने तांत्रिक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार निवासी पूनम ने बताया कि वह परिवार के साथ पीपल मंडी में किराए पर रहती है और बत्रा कॉलोनी में प्लास्टिक के सामान की दुकान करती है। पड़ोसी संजय जैन भी प्लास्टिक के सामान बेचता है। आरोप है कि वह दिनभर शराब के नशे में रहता है और उनका व्यापार अच्छा चलने के कारण रंजिश रखता है। पूनम ने बताया कि पड़ोसी व्यापारी ने उसके व्यापार में घाटा कराने की नीयत से गुरुवार को बंगाल से एक तांत्रिक बुलाया। जब वह उसकी दुकान के सामने से गुजरी तो तांत्रिक ने उसके पैरों के नीचे आई मिट्‌टी को उठाकर एक काले कपड़े में बांध लिया और तंत्र क्रिया करने लगा।

उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने अन्य दुकानदारों के साथ आरोपी की दुकान पर पहुंचकर तांत्रिक को पकड़ लिया और हंगामा किया। कई लोगों ने तांत्रिक के साथ मारपीट की। मामले की सूचना ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात तक इस मामले में किसी पक्ष की तरफ से थाने में शिकायत नहीं दी गई थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में 1 IAS व 3 HCS अफसरों के तबादले

Voice of Panipat

हरियाणा में कांग्रेस आज जारी करेगी मेनिफेस्टो, पहले फेज में 15 गारंटिया शामिल

Voice of Panipat

12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल किया, 6 में से 5 आरोपी नाबालिग

Voice of Panipat