32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPanipat

प्रेम कैंसर अस्पताल में फेफडे के कैंसर का किया गया सफल इलाज, टीम को दी बधाई.

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- प्रेम कैंसर अस्पताल बडोली में पानीपत के डॉक्टरों द्वारा फेफड़े के कैंसर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया |  प्रेम कैंसर अस्पताल बड़ौली एवं प्रेम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल पानीपत के कैंसर विभाग के निदेशक डॉ अभिनव मुटनेजा ,कैंसर सर्जन डॉक्टर हिमेन्द्रा  कुमार , डॉ  देवाशीष पांडा  एवं डॉक्टर्स की टीम  के द्वारा फेफड़े के कैंसर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया|  कैंसर विभाग के निदेशक डॉ अभिनव मुटनेजा ने कहाँ की  यह इस क्षेत्र का पहला ऑपरेशन हैं | इस तरह की ऑपरेशन दिल्ली में भी सिर्फ बड़े अस्पतालो में  ही उपलब्ध हैं |  बताया जा रहा है कि मरीज सर्जरी के बाद अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं वह डिस्चार्ज हो गया है | 

डॉ अभिनव ने बताया कि कैंसर एक बीमारी जरूर है लेकिन लाइलाज बीमारी नहीं है जरूरत है कि हमें लक्षणों को पहचान कर समय पर जांच व इलाज कराया जाए तो कैंसर मरीज सो प्रतिशत  ठीक हो सकते हैं | जरूरत है दृढ़ इच्छाशक्ति की जो हमें इस मरीज में देखने को मिला है | कैंसर सर्जन डॉक्टर हिमेन्द्रा कुमार  जो कि इस  क्षेत्र के दिल्ली और चंडीगढ़ के बिच के पहले कैंसर सर्जन हैं जो कि पहले टाटा  कैंसर हॉस्पिटल मुंबई  एवं जिपमेर पांडुचेरी में कार्यरत थे |  अब  प्रेम कैंसर अस्पताल बडोली पानीपत में पिछले एक वर्ष से अपनी सेवाए दे रहे हैं |अब तक प्रेम कैंसर हॉस्पिटल में  पांच सौ से ऊपर सफल ऑपरेशन कर चुके हैं | डॉक्टर हिमेन्द्रा कुमार  ने बताया कि अभी जो हमारा कैंसर का मरीज है जिसकी सर्जरी की गई है उनको कैंसर ने फेफड़े के साथ खून की बड़ी नस  को जकड़ रखा था | आठ  घंटे चले ऑपरेशन के दौरान कैंसर से ग्रसित फेफड़े तथा खून की नस का हिस्सा पूर्णतया निकाल दिया गया  हैं | सर्जरी को सफल बनाने के लिए टीम को ऑपरेशन तकनीक के साथ ऑपरेशन के बाद मरीज की गहन  देखभाल पूरी  दक्षता के साथ करने की जरूरत होती है|

डॉ प्रेम अस्पताल पानीपत , डॉ प्रेम कैंसर अस्पताल बड़ोली के अध्यक्ष डॉ पंकज मुटनेजा ने सभी डॉक्टर्स एवं सहायक सदस्यों की  टीम को बधाई देते हुए कहा कि  दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच पानीपत में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है और हमारी टीम आगे भी इसी  तरह  कैंसर मरीजों को हर संभव कम से कम फीस में अपनी सेवाएं देने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में 5 ट्रेनों में बढ़ाए कोच

Voice of Panipat

आज अचानक सचिवालय के कार्यालयो मे पहुंचे DC, तो जली मिली लाईटे फिर..

Voice of Panipat

Haryana School Holidays List: हरियाणा के स्कूलों में सितंबर माह के अवकाश की लिस्ट, देखें कब कब है छुट्टी ?

Sahab Ram