September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

कांवड यात्रा के चलते रुट डायवर्ट, पानीपत में UP बार्डर पर लगी भारी वाहनों की कतार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के सनौली रोड पर कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन के चलते यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर भारी वाहनों को रोक दिया गया है..जिसके बाद बॉर्डर पर लंबी लाइन लग गई है.. कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है.. हरियाणा से UP में वाहनों का संचालन ना हो सके.. इसलिए UP बॉर्डर पर यमुना किनारे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही.. स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया है.. वहीं सनौली नाके पर हरियाणा पुलिस टीम भारी वाहनों को यूपी की ओर जाने से रोक कर वापस हरियाणा की ओर भेज रही है.. बार्डर से भारी वाहनों को लेकर सील कर दिया गया है। वही जहां पुलिस ने बैरियर लगा दिया है..

इस दौरान हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जा रहा है.. पुलिस द्वारा वाहन चालकों को रूट डायवर्जन के हिसाब से जाने के लिए कहा जा रहा है। उन्हें वापस ही भेजा जा रहा है.. वहीं, बॉर्डर पर वाहनों को रोके जाने के चलते भारी वाहनों की लंबी लाइनें लग गई है.. रोड पर भीड़भाड़ न हो, इसलिए वाहनों को धीरे-धीरे वापस भिजवाया जा रहा है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एल्विश यादव को HARYANA लाएगी, पुलिस यूट्यूबर से मारपीट केस में होगी पुछताछ

Voice of Panipat

भाजपा की ट्रैक्टर रैली को काले झंडे दिखाने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के सदस्‍य, पुलिस ने घेरा

Voice of Panipat

हरियाणा को CM देंगे आज 4200 करोड़ की सौगात

Voice of Panipat