31 C
Panipat
August 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsTechnology

2027 में भारत में लॉन्च होने जा रहे प्लास्टिक के नोट !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी) – देश में जल्द ही ₹10 और ₹20 के पॉलीमर (प्लास्टिक) नोट लॉन्च होने जा रहे है। केंद्र सरकार से मिली मंजूरी के बाद शुरुआती चरण में इसके लिए लगभग 200 करोड़ नोट छापे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, ₹10 और ₹20 के 100-100 करोड़ नोट तैयार किए जाएंगे। यह जानकारी RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की 3 दिन चली बैठक के बाद गवर्नर ने बुधवार को दी । उनके अनुसार प्लास्टिक के नोट अगले साल अप्रैल– मई में लॉन्च हो जाएंगे ।प्लास्टिक नोट के साथ कागज के नोट भी चलन में बने रहेंगे और उन्हें बंद नहीं किया जाएगा।

भारत में पॉलीमर नोटों का प्रयास सबसे पहले वर्ष 2012 में आया परन्तु तकनीकी कारणों से उस समय इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। इसके बाद 2026 मई-जून के दौरान एक बार फिर इस विषय पर विचार हुआ तब RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसका वैल्युएशन होने की बात कही थी। और अब हाल ही में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने 200 करोड़ पॉलीमर नोटों के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब भारत ने प्लास्टिक के नोट लाना की तैयारी पूरी हो चुकी है और अगले साल अप्रैल – में तक इन्हें प्रयोग में लाया जाएगा।

पॉलीमर नोटों के प्रमुख फायदे:

  • ये सामान्य कागजी नोटों की तुलना में कहीं अधिक टिकाऊ होते हैं।
  • पानी, नमी, धूल और गंदगी का इन पर कम असर पड़ता है।
  • आसानी से फटते नहीं हैं, जिससे इनकी लाइफ बढ़ जाती है।
  • इनमें आधुनिक सुरक्षा फीचर्स जोड़ना आसान होता है, जिससे नकली नोट बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
  • लंबे समय तक साफ-सुथरे बने रहने के कारण इन्हें बार-बार बदलने की जरूरत कम पड़ती है, जिससे नोट छापने की लागत में भी कमी आ सकती है।

इस दिशा में RBI ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। यदि अगले साल होने वाला ट्रायल सफल रहता है, तो भविष्य में भारत की करेंसी में पॉलीमर नोटों का इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया जा सकता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पिस्तोल से गोली चला जानलेवा हमला करने वाला आरोपित काबू

Voice of Panipat

PANIPAT:- सीवर में गोबर प्रवाह करने वाली गौशालाओं के संचालकों पर होगी FIR- DC

Voice of Panipat

अब बिना टिकट भी कर सकेंगे Train में सफर, Raliway Station से करना होगा ये काम

Voice of Panipat

Leave a Comment