School Closed Update: दिवाली के अवसर पर इस बार स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस बार दिवाली और दशहरे के अवसर पर स्कूली बच्चों को लगातार पांच-पांच दिन का लंबा अवकाश (school holiday) मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए स्कूलों की छुट्टियों के आदेश के बाद इस दिवाली पर बच्चों की खुशियां दोगुनी हो गई है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष दशहरे और दिवाली के त्योहार पर लगातार पांच-पांच दिन की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। राज्य के सभी स्कूलों में दशहरे (Dashahra festival holiday) के अवसर पर अवकाश 17 से 21 अक्तूबर तक और दिवाली के अवसर पर 6 से 10 नवंबर तक छुट्टी (Diwali festival holiday) रहेगी।
अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर लगातार 3 महीने मिलेगा बच्चों को पांच-पांच दिन का अवकाश
छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के लिए जारी किए गए छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में दशहरा और दिवाली के अवसर पर इस बार 5-5 दिन का अवकाश (school holiday) रहेगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य में दिसंबर महीने में भी पांच दिन का शीतकालीन अवकाश मिलेगा। इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली बच्चों को अगले 3 महीना में लगातार तीन बार पास दिन का अवकाश मिलेगा।
दिसंबर महीने में बच्चों को मिलेगा 5 दिन का शीतकालीन अवकाश
छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के लिए जारी किए गए छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार प्रदेश में स्कूली बच्चों को दिसंबर महीने में 5 दिन का शीतकालीन अवकाश (winter holiday) दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेजी गई की प्रतिलिपि के अनुसार स्कूली बच्चों को इस बार 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश (winter school holiday) देने की आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि प्रदेश के स्कूली बच्चों को इन छुट्टियों के अलावा हर महीने सेकंड शनिवार और सप्ताह के प्रत्येक रविवार को भी अवकाश मिलेगा।


