23.6 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

पेहोवा-ढांड सड़क बनेगी 4 लेन, हरियाणा सरकार ने जारी किए 7.34 करोड़ रुपये

पेहोवा-ढांड सड़क बनेगी 4 लेन

New four-lane road : हरियाणा सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। सरकार द्वारा सड़क तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कुरुक्षेत्र के पेहोवा से ढांड रोड को फोर लेन बनाया जाएगा। फिलहाल यह सड़क टू लेन है और इस पर वाहनों का आवागमन बहुत ज्यादा है। कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या इस मार्ग पर ज्यादा रहती है।

हरियाणा सरकार ने पेहोवा-ढांड सड़क को रोड नंबर 53.00 से रोड नंबर 54.00 तक चार लेन का बनाने के लिए 734.35 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है।

हरियाणा के लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, वहीं वाहनों के बढ़ते हुए दबाव को देखते हुए उनको चौड़ा भी किया जा रहा है। सरकार द्वारा पेहोवा से ढांड की तरफ जाने वाले मार्ग का निर्माण किया जाएगा और इस मार्ग को चार लेन बनाया जाएगा।

सरकार राज्य भर में सड़कों को मजबूत, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए काम कर रही है, ताकि लोगों को सुगम यात्रा का लाभ मिल सके और विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सके।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत चालू वित्त वर्ष में उपयोगिता सेवाओं के स्थानांतरण और वन भूमि की मंजूरी से संबंधित आवश्यक गतिविधियां की जाएंगी। विभाग ने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि राज्य भर में सड़क विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि मौजूदा सड़क बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा सके और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

Related posts

पत्नी ने पति की हत्या कर 2 दिन तक घर में रखी थी लाश, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, ऐसे हुआ आरोपियों का खुलासा

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार ने विनेश फोगाट को दिए 4 करोड़

Voice of Panipat

चाकू की नोक पर किया महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी काबू

Voice of Panipat

Leave a Comment