School Holiday: देश के तीन राज्यों के कई जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा छुट्टी की घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार कल देश के उत्तरी राज्यों में मौसम विभाग IMD की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जिसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कल 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड जिले के हॉलीडे कैलेंडर में इस छुट्टी का जिक्र नहीं किया गया है। इसके अलावा कल 26 सितंबर को संपूर्ण प्रदेश की जगह कुछ जिलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
उत्तराखंड के इन जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद
मौसम विभाग द्वारा कल 26 सितंबर को उत्तरी भारत में भारी बारिश का अलर्ट (heavy rain alert) जारी करने के बाद उत्तराखंड प्रदेश के कई जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा छुट्टी की घोषणा की कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ शहर के साथ चंपावत और अल्मोड़ा शहर में भी कल 26 सितंबर को स्कूलों को बंद (school closed) रखने का आदेश दिया गया है।
इस दौरान स्कूल में किसी भी प्रकार की एक्टिविटी नहीं करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं अगर भारी बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहता है तो स्कूलों में छुट्टी को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची में कल बंद रहेंगे स्कूल
26 सितंबर 2026 को आईएमडी द्वारा जारी किए गए भारी बारिश के अलर्ट के बाद स्थानीय प्रशासन ने आमजन और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कल रांची में सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों को बंद रखने की आदेश जारी किए गए हैं। राजधानी रांची के उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत के तहत ये आदेश जारी किए हैं। भारी बारिश को देखते हुए कल 26 सितंबर को स्कूली बच्चों के साथ-साथ स्टाफ का भी अवकाश रहेगा।
यूपी के तीन शहरों में हुई छुट्टी की घोषणा
उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा कल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद स्थानीय लोगों और बच्चों को नदियों और जलाशयों से दूर रहने की अपील की गई है। वहीं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के तीन बड़े शहरों में कल स्कूलों में छुट्टी (school holiday) की घोषणा कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार कल 26 सितंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ अयोध्या शहर और कौशांबी शहर में भी स्कूल बंद रहेंगे। लखनऊ के जिलाधिकारी द्वारा कल जिले के सभी सार्वजनिक कॉलेज स्कूलों में 12वीं कक्षा तक के बच्चों के अवकाश की घोषणा की गई है।

