September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT:- शादी के लिए बारात थी तैयार, अचानक दुल्हा हो गया लापता, फिर मंच गई उथल-पुथल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- जहां एक तरफ दोनों परिवार शादी की तैयारी कर रहा था.. घर में सभी मेहमान भी आ गए थे.. सभी लोग कल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे की कब सुबह होगी..घर मे दुल्हन के आने की खुशी में घर में मिठाईया भी तैयार हो रही थी.. तभी अचानक दूल्हा घर से लापता हो गया.. इस बात को लेकर घर में हंगामा हो गया.. जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश हर जगह की.. लेकिन उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा.. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है..

पुलिस को दी शिकायत में भाई रविकांत ने बताया कि वे दो भाई हैं.. उसका बड़ा भाई करीब 29 साल गोल्डी है.. जो हैंडीक्राफ्ट का काम करता है.. उसके भाई गोल्डी की शादी 17 अप्रैल को पानीपत शहर में होनी निश्चित हुई थी.. घर पर शादी की तैयारी चल रही थी.. उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को उसका भाई गोल्डी दोपहर करीब ढ़ाई बजे गांव चांदी के गोदाम से गायब हो गया.. उस दौरान गोल्डी ने कहा था कि वह कुछ देर गोदाम पर आराम करके वापस घर आ जाएगा.. रविकांत ने बताया की उसने भाई गोल्डी का काफी समय तक इंतजार किया.. लेकिन वह वापस नहीं लौटा.. इसके बाद पूरा परिवार उसे ढूंढने में लग गए और रिश्तेदारों में तलाश किया.. लेकिन गोल्डी कहीं नहीं मिला.. गोल्डी बिना बताए कहीं चला गया.. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कावड़ यात्रा को देखते हुए HARYANA रोडवेज बसों का हुआ रूट डायवर्ट, पढ़िए नए रुटो के बारे में

Voice of Panipat

Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें 8 अगस्त के ताजा भाव

Sahab Ram

अब चावल खरीदना हो जाएगा सस्ता ! जाने कितने है रेट..

Voice of Panipat