July 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsLatest News

अमरोहा में अनोखी शादी: तीन बहनों ने एक ही युवक से लिए सात फेरे

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाली तीन बहनों ने अपने कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू से शादी कर ली। तीनों युवतियां अल्का (20), देविका (19) और संतोष (18) हसनपुर क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि वे बचपन से साथ पली-बढ़ी हैं और शादी के बाद भी अलग नहीं रहना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपनी मर्जी से एक ही युवक से विवाह करने का फैसला लिया। 17 जुलाई को तीनों ने चामुंडा माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विकास के साथ शादी की। शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। कुछ लोगों का कहना है कि यह शादी सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज और चर्चा पाने के लिए की गई है, हालांकि तीनों बहनों ने इन बातों से इनकार किया है।


मामला सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों बहनों और विकास को थाने बुलाकर पूछताछ की। तीनों बहनों का कहना है कि वे सभी बालिक हैं और यह शादी उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से की है। साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजा दशरथ की भी तो तीन रानीयां थी और अब हमने भी कर ली तो क्या हो गया और साथ ही मीडिया ने ये भी पुछा कि आपकी शादी की रेजिस्ट्रेशन भी नहीं हुई तो उन्होने कहा की उन्हें किसी रेजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं है और साथ ही कोई पुछेगा तो उन्हें सबूत दिखा देगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की विकास ने हमारा मुश्किल समय में साथ दिया है। तभी हमने विकास से शादी करने का फैसला लिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में दहेज के लिया महिला को किया गया प्रताड़ित, जेठ पर छेड़छाड़ के आरोप, FIR दर्ज

Voice of Panipat

मुख्य बाजारों में हालात न बिगड़ें, सुबह 10 से शाम 8 बजे तक ई-रिक्शा व लोडिंग वाहनों की नो एंट्री

Voice of Panipat

PANIPAT में जुआ खेलते हुए 6 युवकों को किया काबू

Voice of Panipat

Leave a Comment