September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana CrimeIndia CrimesLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- कबाड़ी की दुकान में चोरी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए टू पुलिस टीम ने सनौली रोड पर कबाड़ी की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को सेक्टर 25 जिमखाना क्लब के पास गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सतबीर निवासी बला करनाल हाल उग्राखेड़ी व रिंकू निवासी कश्यप कॉलोनी के रूप में हुई। सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की सेक्टर 25 में जिमखाना क्लब के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक ऑटो लेकर खड़े है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सतबीर पुत्र दिलावर निवासी बला करनाल हाल उग्राखेड़ी व रिंकू पुत्र बलवान निवासी कश्यप कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने 31 मार्च की रात सनौली रोड पर कबाड़ी की दुकान का शटर उखाड़कर 10 किलो पीतल व 6 किलो तांबा चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में दीवानचंद पुत्र शिवदयाल निवासी सेक्टर 12 की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरीशुदा पीतल राह चलते अज्ञात कबाड़ी को बेचकर हासिल की 3600 रूपये की नगदी खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचा 6 किलो तांबा व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में फिर बढ़े Petrol- Diesel के दाम, पढिए लिस्ट

Voice of Panipat

फार्मर ट्रेड काॅमर्स, एसेंशियल कमॉडिटी एक्ट और कॉन्ट्रेक्टर फार्मिंग एक्ट के विरोध उतरी एसोसिएशन

Voice of Panipat

PANIPAT:- काम से खुशी-खुशी घर लौट रहा था युवक, सामने से आई तेज रफ्तार कार, उसके बाद…

Voice of Panipat