July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

अब दिल्ली से करनाल जाना होगा आसान, हरियाणा में चीते की तरह दौड़ेगी मेट्रो

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा वासियों को मिली बड़ी सौगात.. अब हरियाणा में चीते की रफ्तार से दौड़ेगी रैपिड मैट्रों.. इसकी स्पीड होगी 160 किमी प्रति घंटे की.. यानी अब दिल्ली से करनाल की 135 किमी की दूरी यह ट्रेन करीब 45 मिनट में ही तय कर लेगी.. इसमें दावा किया गया है कि भविष्य में जो मेट्रो प्रोजेक्ट बनेंगे उसमें रैपिड मैट्रो चीते की रफ्तार से दौड़ेगी यानि इसकी स्पीड करीब 160 किमी प्रति घंटा होगी.. अभी करनाल से दिल्ली का सफर तय करने में ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ता है.. बता दें कि हरियाणा में करनाल तक रैपिड रेल कॉरिडोर बनाया जाना है..

पहले इसे पानीपत तक बनाया जा रहा था.. मगर पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी की बैठक में इसे करनाल तक विस्तार करने की मंजूरी प्रदान की गई.. बकायदा इसके लिए सर्वे किया जाएगा और इसकी संभावनाएं तलाशी जाएगी.. पानीपत तक मेट्रो का सर्वे हो चुका है मगर बजट के अभाव में यह प्रोजेक्ट अभी लंबित पड़ा था मगर सरकार इसे करनाल तक विस्तार के साथ मंजूरी देगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मां ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने ही बच्चों के लिए बना डाला प्लान, मां की ममता पर खड़े हुए सवाल

Voice of Panipat

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हटेगा स्पेशल टैग, किराया होगा कम

Voice of Panipat

पानीपत में बड़ी ठगी, यूरोप भेजने के नाम पर युवक से हड़पे 5.75 लाख

Voice of Panipat