September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

अब अयोध्या जाना होगा आसान, पानीपत से चलेंगी सीधी ट्रेन

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी.. पानीपत रेलवे स्टेशन से 2 मार्च की रात 10 बजें आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी.. ये ट्रेन राम भक्तों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना होगी.. रेलवे ने उक्त ट्रेन संबंधित  सारा शेड्यूल जारी कर दिया है.. ट्रेन 49.62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 14 घंटे 55 मिनट में अयोध्या पहुंचेगी.. जबकि 4 मार्च को वापसी के समय 44.19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 16 घंटे 55 मिनट में आएगी.. ऐसे  ही स्पेशल ट्रेन 3 मार्च को रोहतक, 4 मार्च को फरीदाबाद और 5 मार्च को कुरुक्षेत्र से भी जाएगी.. प्रदेश भर से उक्त अलग-अलग दिन ट्रेन में हजारों भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे.. बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण  प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था.. इसके बाद से वहां लगातार हर रोज देशभर से लाखों रामलला के दर्शन के लिए जा रहे है.. 2 मार्च को पानीपत रेलवे स्टेशन से भी रात 10 बजे आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी .. रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन पानीपत से चलकर सोनीपत, दिल्ली गाजियाबाद, छपिया बुजुर्ग, टुंडला, कानपुर कैंट, लखनऊ रुकने के बाद 3 मार्च को दोपहर 12:55  मिनट पर अयोध्या कैंट पहुंचेगी..

 बिना परेशानी के जा सकेंगे श्रद्धालु

 पानीपत रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि 2 मार्च को पानीपत रेलवे स्टेशन से रात 10 बजे आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए चलेगी.. सीधे अपने स्टेशन से ट्रेन मिलने पर श्रध्दालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी.. 

कहां से कब जाएगी आस्था स्पेशल ट्रेन

  • पानीपत रेलवे स्टेशन से 2 मार्च रात 10 बजे
  • रोहतक रेलवे स्टेशन से 3 मार्च को रात 10 :10 बजे
  • फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से 4 मार्च को रात 10 :00 बजे
  • कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से 5 मार्च को रात 8:30 बजे

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मेंटली हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेंगे कई फायदे

Voice of Panipat

24 घंटे में शख्स ने 3 बार की सुसाइड करने की कोशिश, शराब पी, जहर खाया, फिर लगा ली फांसी

Voice of Panipat

HBSE: इतने बजे घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट, नही होगा कोई भी बच्चा फेल

Voice of Panipat