32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationHaryanaHaryana News

HBSE: इतने बजे घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट, नही होगा कोई भी बच्चा फेल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज दोपहर ढाई बजे 10वीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। बोर्ड इस बार सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं का परिणाम घोषित करने जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया जाएगा और न ही कोई विद्यार्थी फेल किया जाएगा। विद्यार्थी https://bseh.org.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ओपन और प्राइवेट से आवेदन करने वाले बच्चों का परिणाम होल्ड किया जाएगा। बता दें कि 10वीं कक्षा में कुल 318373 बच्चों ने आवेदन किया था। आवेदन करने वाले 11628 बच्चे ऐसे थे, जिनकी कंपार्टमेंट थी। इन सभी को बोर्ड पास करके प्रमोट करेगा।

इस तरह दिए जाएंगे नंबर

बच्चों को नंबर स्कूलों की इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल में मिले नंबरों के आधार पर दिए जाएंगे। 20 नंबर की इंटरनल असेसमेंट और 20 नंबर का प्रैक्टिकल होगा। इसके अलावा 60 नंबर थ्योरी के माने गए हैं। अगर बच्चे को इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल में पूरे नंबर दे देते हैं तो उसे थ्योरी में भी पूरे ही नंबर मिलेंगे। थ्योरी के नंबर इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल के नंबरों के अनुपात पर ही आधारित होंगे।

वही जिन बच्चों ने ओपन और प्राइवेट से आवेदन किया था, उनके रिजल्ट पर दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड के आला अधिकारियों ने फैसला लिया कि ओपन और प्राइवेट से आवेदन करने वाले बच्चों का रिजल्ट होल्ड किया जाएगा। इसके साथ ही उन बच्चों का रिजल्ट भी होल्ड किया जाएगा, जो प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहे या फिर जिनकी इंटरनल असेसमेंट नहीं मिली। ऐसे लगभग 40 बच्चे हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अब इस तारीख तक करा सकते है, IBPS क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन

Voice of Panipat

निरंकारी संत समागम के चलते रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, Panipat के भोडवाल माजरी Station पर 2 मिनट के लिए रुकेगी ये ट्रेने

Voice of Panipat

Haryana:- कंप्यूटर ऑपरेटर की खत्म हड़ताल खत्म, सोमवार से काम पर लौटेंगे

Voice of Panipat