September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsIndia-PoliticsLatest NewsPANIPAT NEWSPanipat Politics

20 फरवरी को रामलीला मैदान में, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ !

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- दिल्ली में 20 फरवरी को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह होगा.. रामलीला मैदान में इस खास समारोह का आयोजन किया जाएगा.. हालांकि भाजपा ने अभी तक CM का फेस तय नहीं किया है.. पार्टी ने विधायक दल की मीटिंग 19 फरवरी को बुलाई है.. जिसमें CM की घोषणा होगी.. इससे पहले 16 फरवरी शाम को खबर आई कि 17 फरवरी, यानी आज विधायक दल की बैठक होगी और 18 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा.. हालांकि, कुछ देर बाद इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया.. इसकी वजह नहीं बताई गई.. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा.. इसमें प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे.. इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी आएंगे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

 रिफाइनरी प्रबंधन के साथ की बैठक, पराली प्रबंधन को लेकर टेंडर प्रक्रिया बनाई जाएगी सरल

Voice of Panipat

CBSE 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, जल्दी से करें Click

Voice of Panipat

फरवरी में इतने महिनें बंद रहेंगे बैंक, 31 जनवरी से पहले निपटा ले बैंक से जुड़े सारे काम

Voice of Panipat