September 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हरियाणा में विकसित होंगे पांच नए ग्रीनफील्ड शहर, सिंगापुर की तर्ज पर किया जाएगा तैयार

New Greenfield City Haryana: हरियाणा प्रदेश में आने वाले वर्ष औद्योगिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। प्रदेश की नायब सरकार ने राज्य में पांच नई ग्रीनफील्ड औद्योगिक सिटी स्थापित करने की घोषणा की है। इन शहरों को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) के दोनों और सिंगापुर की तर्ज पर बसाया जाएगा। प्रदेश सरकार के इस फैसले से राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा तो मिलेगा ही मिलेगा साथ ही साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। वहीं दूसरी तरफ पांच नई ग्रीनफील्ड शहर स्थापित होने के बाद जमीनों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिलेगा।

2041 की संभावित आबादी और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है यह प्रोजेक्ट

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में सिंगापुर की तर्ज पर स्थापित की जा रही पांच नई ग्रीनफील्ड सिटी की योजना को 2041 की संभावित आबादी और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तकरीबन 135 किलोमीटर लंबे केएमपी कॉरिडोर को इस योजना के माध्यम से औद्योगिक विकास की प्रमुख धुरी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इन शहरों में बसने वाली आबादी की मूलभूत सुविधाओं के साथ परिवहन व नागरिक सुविधाओं की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा पंचग्राम विकास प्राधिकरण के गठन पर विचार किया जा रहा है।

नगरीय व्यवस्था को देखने और समझने के लिए हरियाणा सरकार का प्रतिनिधि मंडल करेगा सिंगापुर का दौरा

कुंडली-मानेसर-पलवल के दोनों और पांच नई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे विकसित करने को लेकर हरियाणा सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सिंगापुर देश की नगर व्यवस्था को समझना और देखने के लिए सिंगापुर का दौरा करेगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश में इन पांचों शहरों को सिंगापुर की नगरी व्यवस्था के तहत विकसित किया जाएगा।

ड्राफ्ट रीजनल प्लान-2041 में केएमपी के साथ पांच नए शहरों की योजना को मिली जगह

हरियाणा के मुख्यमंत्री सिंगापुर इंडिया बिजनेस फोरम के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में निवेश और सिंगापुर की तर्ज पर नए शहर विकसित करने हेतु सहयोग पर चर्चा पहले ही कर चुके हैं। केएमपी के दोनों और नए शहर विकसित करने के प्लान को लेकर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर ने ड्राफ्ट रीजनल प्लान-2041 में केएमपी के साथ पांच नए शहरों की योजना को जगह मिलने की बात कही है। पंचग्राम योजना प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने इन तीन बुराइयों के खिलाफ लड़ने की अपील

Voice of Panipat

2 दिन लिए बढ़ी मनीष सिसोदिया की रिमांड, कोर्ट ने CBI से भी मांगा जवाब

Voice of Panipat

रेलूराम ह# त्याकांड मामला फिर सुर्खियों में, अब बेटी प्रॉपर्टी पर ठोक सकती है दावा 

Voice of Panipat

Leave a Comment