30 C
Panipat
August 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsINFORMATIVEPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत NH-71A पर बनने वाले पुल को लेकर नौल्था में महापंचायत, ग्रामीणों ने पिलर वाला पुल बनाने की मांग…

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – पानीपत जिले के गांव नौल्था में शनिवार (2 अगस्त) को NH-71A पर बनने वाले पुल को लेकर महापंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने सरकार और NHAI से मांग की कि पुल मिट्टी का बनाने के बजाय पिलर पर बनाया जाए। साथ ही, हाईवे पर बनाए जा रहे कटों को भी गलत बताते हुए उन्हें बदलने की मांग की गई। महापंचायत गांव की नरवाना पाना चौपाल में हुई। इसकी अध्यक्षता मास्टर ईश्वर सिंह जागलान ने की, जबकि संत सोमवार नाथ ने पंचायत का नेतृत्व किया। संचालन मनोज जागलान ने किया। पंचायत में 36 बिरादरी के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पंचायत में अपने विचार रखते वक्कता

पिलर वाला पुल बनाने की मांग

संत सोमवार नाथ ने कहा कि गांव और आसपास के इलाकों की आबादी लगातार बढ़ रही है। यहां से जींद, सफीदों, समालखा, गन्नौर, भादड़, जाटल और सुताना जैसे कई स्थानों के लिए सड़क जाती है। ऐसे में पिलर पर बना पुल लोगों के लिए ज्यादा सुविधाजनक रहेगा।उन्होंने बताया कि इस इलाके में 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं, जहां से रोजाना बड़े ट्रक और ट्राले निकलते हैं। अगर मिट्टी का पुल बनाया गया तो सर्विस रोड छोटी हो जाएगी। इससे किसानों को खेतों में आने-जाने और बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी होगी। नौल्था-डुगरान के सरपंच पति नीरज कौशिक ने कहा कि NHAI ने जहां कट बनाए हैं, वे सही जगह नहीं हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बड़े वाहनों को मुड़ने में दिक्कत होगी।

उन्होंने मांग की कि कट उन जगहों पर बनाए जाएं, जहां से गांवों की सड़कें हाईवे से जुड़ती हैं। इससे किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। महापंचायत के दौरान सरपंच बलराज जागलान ने बताया कि पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्राम पंचायत लगातार सरकार के संपर्क में है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से भी मुलाकात की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त के माध्यम से पिलर आधारित पुल बनवाने का आश्वासन मिला है। वहीं महापंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने जल्द ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया, तो सभी ग्रामीण मिलकर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ट्रक ड्राइवर के हड़ताल के चलते, चंडीगढ़ के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल खत्म

Voice of Panipat

HARYANA में CID में बड़े स्तर पर ट्रांसफर, 21 इंस्पेक्टर के साथ एक SI की जिम्मेदारी बदली, ADGP ने जारी की LIST

Voice of Panipat

कपड़ों पर मकड़ी चढने का बनाया बहाना, बुजुर्ग से लूटे 15 हजार रूपये, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

Leave a Comment