September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

4 बच्चों का दर्द मां का प्रेमी करता था गलत हरकत

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – हरियाणा के पानीपत में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां मां अपने 4 बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ भागी थी उसी प्रेमी ने उन बच्चों के साथ गलत करने की कोई कसर नही छोड़ी । बच्चों के पिता ने सारी घटना खुद सुनने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई । बच्चों के साथ ऐसी दरींदगी वो भी उनकी मां के सामने । घटना का तब पता चला जब मां के भागने के कुछ दिन बाद उनकी लोकेशन ट्रेस हुई , पट्टीकल्याणा नाम की जगह पर ही पुलिस को चारों बच्चे मिले ।

10 जुलाई को पति के ड्यूटी पर जाने के बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी चस्कू गुर्जर संग घर से 5 तोले सोने के जेवर, 65 हजार रुपए नकदी और चारों बच्चों को लेकर भाग गई थी । बच्चों के साथ अकसर मां का प्रेमी मारपीट करता था , शराब पी कर उनके साथ गलत स्वभाव करता था , घर के काम कर वाता था इसी के साथ महिला की 6 साल की बेटी के साथ बेड टच करता था जिसमें आरोपी प्नेमी ने जलती सीग्रेट से बच्ची के होंठ औऱ हाथ पर भी चोट पहुंचाई । बच्चों के द्ववारा खुद का बचाव करने पर उन्हें घमकाता और उनके पिता को मारने की धमकी देता था । और मां को शिकायत करने के बाद भी बच्चों को मां ये आश्वासन देती की वो तुम्हारे अंकल हैं । इस सब का जैसे ही पिता को पता चला तो उसने समालखा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने इस बारे में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो और दूसरी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है । फिलहाल मौके से आरोपी महिला और प्रेमी फरार है । छापेमारी के दौरान वे दोनों पुलिस को देख भाग गए थे । आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- नशे की लत पूरी करने के लिए छीना था बैग, अब आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

अगर आप भी चलाते है Whatsapp , तो ये खबर जरूर पढ़िए 

Voice of Panipat

स्कूल परिसर में पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव, शरीर पर चोट के भी मिले निशान, पढिए मामला

Voice of Panipat