30.1 C
Panipat
September 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा के गांवों में होगा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, फैमिली आईडी में आय समेत इन जानकारियों का होगा वेरिफिकेशन

Special Gram Sabhas to be organized in Haryana villages

हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) से जुड़ी समस्याओं को लेकर भागदौड़ झेल रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सूबे की नायब सैनी सरकार ने ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सभी जिलों में ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन का फैसला लिया है।

इन ग्राम सभाओं के माध्यम से फैमिली आईडी से संबंधित विभिन्न प्रकार की वेरिफिकेशन का कार्य पंचायत स्तर पर किया जाएगा, ताकि पात्र परिवारों का सही डाटा अपडेट हो सके और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

चीफ सेक्रेटरी ने दिए निर्देश

बता दें कि इस संबंध में चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों, एडीसी व सीईओ जिला परिषद सहित संबंधित अधिकारियों के एक बैठक का आयोजन किया था जिसके बाद सभी जिलों में ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन एवं वेरिफिकेशन कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए हैं।

इन जानकारियों का होगा वेरिफिकेशन

ग्राम सभाओं में परिवार पहचान पत्र वेरिफिकेशन के तहत अंत्योदय अन्न योजना परिवारों की वेरिफिकेशन, 1.80 लाख रुपए से कम सालाना कमाई वाले परिवारों की वेरिफिकेशन तथा फैमिली आईडी में परिवार के सदस्यों के व्यवसाय की वेरिफिकेशन अलग-अलग रूप से की जाएगी.

चीफ सेक्रेटरी द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यह कार्य अति आवश्यक है और सभी वेरिफिकेशन एवं डाटा अपडेट करने का काम 2 अक्टूबर तक पूरा किया जाए. उन्होंने बताया कि इससे लोगों को घर बैठे सुविधा का लाभ मिलेगा और उन्हें सरकारी दफ्तरों तक भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Related posts

माता वैष्णों देवी जाना हुआ आसान, इस दिन से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

Voice of Panipat

HARYANA पिछड़ा वर्ग वेंचर कैपिटल फंड शुरू होगा

Voice of Panipat

सोना-चांदी के दामों में फिर से गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका..

Voice of Panipat

Leave a Comment