33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

राजौंद पूंडरी हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, 6 की मौत अन्य घायल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- हरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। राजौंद पूंडरी मांर्ग पर दो कारों में भीषण भिड़ंत हुई। इसमें एक कार में सवार छह लोगों में से चार की मौत हो गई। वहीं, दूसरी कार में सवार दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। हादसे की वजह से हाईवे पर लोगों की भीड़ लग गई। हाईवे पर जाम लग गया। अभी हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे राजौंद-पूंडरी मार्ग पर दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही नागरिक अस्पताल से तीन एंबुलेंस भेजी गई, जिनकी सहायता से सभी को अस्पताल में लाया गया। पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार मौके पर पहुंचे हुए हैं। बता दें कि एक गाड़ी में छह लोग सवार होकर जींद से पूंडरी वापस आ रहे थे तो दूसरी गाड़ी में सवार लोग गांव दबखेड़ी कुरुक्षेत्र से सफीदों के गांव मलार जा रहे थे। रास्ते में दोनों गाड़ी आपस में टकरा गई। जींद से पूंडरी लौट रही गाड़ी में सवार छह लोगों में से चार लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी गाड़ी में सवार दंपती की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस की तरफ से मृतकों के स्वजनों को सूचित किया जा चुका है। जींद से पूंडरी लौट रही गाड़ी बारात से लौट रही थी।

पूंडरी थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि राजौंद-पूंडरी मार्ग पर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हैं। बारात की एक गाड़ी जींद से पूंडरी लौट रही थी तो दूसरी गाड़ी गांव दबखेड़ी कुरुक्षेत्र से गांव मलार सफीदों जा रही थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में कल तक एक्टिव रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

कच्चे कर्मचारियों को मिलेगा समान वेतन, ठेका सिस्टम होगा बंद, पढिए खबर.

Voice of Panipat

हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा तारीखों में हुआ बदलाव

Voice of Panipat