33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

नीरज बवाना गैंग के 3 बदमाश लगे पुलिस के हाथ, बुल्ट प्रूफ कार व अवैध हथियार समेत किये काबू

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- हरियाणा पुलिस ने नीरज बवाना गैंग के तीन सदस्यों को करनाल के महाराणा प्रताप चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बुलेट प्रूफ कार, अवैध हथियार व कारतूसों की खेप बरामद की है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान गांव बल्ला और असंध के बीच क्षेत्र में नीरज बवाना गिरोह के सदस्यों की आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो वाहन, दो अवैध पिस्तौल, दो मैगजीन और 66 कारतूस बरामद कर लिए। आरोपी ये हथियार और कारतूस उत्तर प्रदेश से लाए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाहरी (सोनीपत) के अमित, मॉडल टाउन (पानीपत) के अरविंद और रामराय (जींद) के अमन कुमार के रूप में की गई है। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अरविंद के खिलाफ दिल्ली में आर्म्स एक्ट के तहत पहले से मामले दर्ज हैं। असंध थाने में संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Facebook के जरिए पहले की महिला से दोस्‍ती, फिर शादी का वादा कर बनाई अ*श्‍लील वीडियो, अब मामला दर्ज

Voice of Panipat

New flight service : हिसार से अहमदाबाद और जम्मू जाना होगा आसान, उड़ान सेवा से होगी सीधी कनेक्टिविटी

Sahab Ram

Holi पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, रेलवे ने चलाई ये स्पेशल ट्रेन, जानें कब और कहां से चलेगी

Voice of Panipat