July 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में जलभराव पर JE सस्पेंड, 7 जिलों में आंधी-बारिश

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में शनिवार रात को 7 जिलों में तूफान और भारी बारिश हुई.. गुरुग्राम में बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली.. सेक्टर-15 स्थित गुलमोहर पार्क में जलभराव हो गया.. इसमें लापरवाही बरतने पर कमिश्नर प्रदीप दहिया ने नगर निगम के जेई रविंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया..

वहीं, मौसम विभाग ने आज रविवार को हरियाणा के 6 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है.. इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल शामिल हैं.. पानीपत में आज सुबह भी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलीं.. हालांकि, अभी लगभग सभी जिलों में मौसम साफ है..

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार शाम को पाकिस्तान से पंजाब और राजस्थान होते हुए तूफान हरियाणा और पंजाब में एंटर किया था.. इसके लिए हरियाणा के 16 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया था, जिनमें गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, पानीपत और कैथल शामिल थे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव

Voice of Panipat

PANIPAT के HCS अधिकारी का UPSC में 115वां रैंक, पिता के कहने पर नौकरी छोड़कर शुरू की थी तैयारी

Voice of Panipat

बजट से लगा हरियाणा को झटका, NCR को नही मिला स्पेशल पैकेज, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat