33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

मेरठ टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद सुशील पहलवान की तस्वीर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- नेशनल ओलंपिक चैंपियन सुशील कुमार की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की आधा दर्जन टीम काम कर रही है. लेकिन पुलिस को अभी तक कामयाबी नहीं मिली है…सुशील पहलवान की वारदात के बाद की पहली तस्वीर है. इस तस्वीर में सुशील एक गाड़ी में बैठा दिख रहा है…पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये तस्वीर मेरठ टोल की 6 मई की है, जबकि छत्रसाल स्टेडियम में 4 और 5 मई रात को हुई थी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक फिलहाल सुशील दिल्ली के आसपास ही कहीं छिपा हुआ हो सकता है. पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि सुशील हरियाणा के बहादुरगढ, झज्जर और दिल्ली के नजफगढ़ में ही छिपा हुआ था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. इतना ही नहीं सुशील कुमार बेहद प्रोफ़ेशनल तरीके से पुलिस जो चकमा दे रहा है. 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के साथ लोकल पुलिस की कई टीमें सुशील कुमार की तलाश कर रही हैं. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ एलओसी जारी की थी और फिर सुशील कुमार के ऊपर 1 लाख रुपये का इनाम रख दिया था. सुशील कुमार की अग्रिम जमानत की याचिका भी अदालत खारिज कर चुकी है. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: फैक्टरी मालिक से लेबर के बौनस के पैसे लेकर भागने वाला आरोपी मैनेजर गिरफ्तार, 50 हजार रूपए बरामद

Voice of Panipat

हरियाणा में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, अब सरकार ने जारी किए ये निर्देश

Sahab Ram

पीएम मोदी ने की बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ यास तूफान से हुए नुकसान का लिया जायजा

Voice of Panipat