July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की लापता, सुबह निकली थी स्कूल जाने को

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के करनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता हो गई.. नाबालिग सुबह रोजाना की तरह स्कूल गई थी.. लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी.. छात्रा की मां ने अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताई है.. मां की शिकायत के आधार पर असंध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.. छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कल वह किसी काम से पानीपत गई थी.. गांव के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी सुबह उसके सामने वाले स्कूल में पढ़ने गई थी… लेकिन जब वह शाम को वापस लौटी तो बेटी घर पर नहीं मिली.. जिसके बाद उसने अपनी बेटी को हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका..

असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग की मां ने उसकी बेटी का किसी अज्ञात द्वारा अपहरण करने का शक जताया है.. उसे डर है कि कहीं उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए.. पुलिस ने महिला की दी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है पुलिस युवती की तलाश में जूट गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए बिना भी सेंटर पर हर शख्स को लगे टीका-राहुल गांधी

Voice of Panipat

साइबर अपराधियों के अकाउंट होगें फ्रीज, साइबर अपराध का शिकार होने पर डायल करे हेल्प लाईन नम्बर 1930

Voice of Panipat

केदारनाथ में MI-17 से छिटककर गिरा हेलिकॉप्टर, खराब होने के चलते एयरलिफ्ट किया जा रहा था

Voice of Panipat