24.3 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के छोटे से गांव की बेटी जाएगी NASA, अमेरिका में करेगी शैक्षणिक भ्रमण

हरियाणा के छोटे से गांव की बेटी जाएगी NASA, अमेरिका में करेगी शैक्षणिक भ्रमण

हरियाणा के नारनौल के छोटे से गांव की रहने वाली 10 साल की बेटी ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। दस साल की आयशा अब नासा जाएगी। मैथ ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिलने के बाद आयशा को नासा जाने का मौका मिला है।

वह अगले महीने शैक्षणिक भ्रमण के लिए अमेरिका जाएगी। आयशा की इस बड़ी सफलता से उनके परिवार, स्कूल और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

छठी कक्षा की छात्रा है आयशा

जानकारी के अनुसार नारनौल के गांव भाखंरी की रहने वाली आयशा पिता राजकुमार भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं। आयशा गांव गोद बलाहा स्थित कर्मभूमि विंग स्कूल में पढ़ती है। अभी वह छठी क्लास की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि जब आयशा पांचवी में थी तो तब उसने मिटस्योर मैथमैटिक्स ओलंपियाड में भाग लिया। सबसे पहले उसने स्कूल स्तर की परीक्षा पास कर उसमें पहला स्थान प्राप्त किया।

इसके बाद आयशा ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन के बाद आयशा को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। जयपुर में आयशा का इंटरव्यू हुआ था।

इंटरव्यू में छाई आयशा
आयशा ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान तीन सदस्यीय ज्यूरी ने उससे विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। उसने लगभग सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए। जिसके बाद आयशा का चयन अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA के शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ है।

अभी आयशा के पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया चल रही है और अगले महीने  वह अमेरिका के लिए रवाना होगी। इतनी छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली आयशा के परिवार में काफी खुशी का माहौल है।

Related posts

गोली चला जानलेवा किया था हमला, 3 आरोपित 3 दिन की रिमांड पर

Voice of Panipat

CM मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कड़ा एक्शन लेते हुए जिला खेल अधिकारी को किया सस्पेंड

Voice of Panipat

इस बैंक ने FD की ब्याज दरों में की वृद्धि, पढिए

Voice of Panipat